फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: तीसरे टी-20 में रोहित की वापसी, विराट ने इन 11 खिलाड़ियों पर लगाया दांव

Tue, 16 Mar 2021 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में एक बदलाव किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने सूर्यकुमार यादव को बाहर कर रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया। वहीं, इंग्लैंड ने भी अपनी टीम में एक बदला किया है। कप्तान मॉर्गन ने टॉम करन की जगह मार्क वुड को टीम में शामिल किया है। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया की किन प्लेइंग 11 के साथ उतरी है?
 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
ओपनर्स:
पहले और दूसरे टी-20 में आराम करने वाले हिटमैन रोहित शर्मा की वापसी हुई है। केएल राहुल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करते नजर आएंगे। पहले टी-20 में शिखर धवन-केएल राहुल तो दूसरे मुकाबले में केएल राहुल और ईशान किशन ने टीम के लिए पारी की शुरुआत की। इसमें धवन और राहुल दोनों फेल हुए जबकि ईशान किशन ने मौके का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 5
ईशान किशन - फोटो : social media
मध्यक्रम: 
कप्तान विराट कोहली ने दूसरे मैच में शानदार खेल दिखाया और अर्धशतकीय पारी के साथ फॉर्म में लौटे। वह इस बार भी मध्यक्रम की कमान संभालेंगे। उनके अलावा ईशान किशन तीसरे नंबर पर नजर आ सकते हैं, जबकि कप्तान खुद चौथे नंबर पर खेलते नजर आएंगे। वहीं, टीम में श्रेयस अय्यर भी हैं जो पांचवें या छठे नंबर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। 

4 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
ऑलराउंडर/विकेटकीपर: 
टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के अलावा अब फिर से गेंदबाजी करने लगे हैं और दूसरे मुकाबले में उन्होंने चार ओवर का कोटा पूरा किया। ऐसे में यह टीम के लिए एक अच्छी बात है। वह भी इस मैच का हिस्सा हैं। ऋषभ पंत से टीम को जिस तरह के पारी की उम्मीद है, वह उसे पूरा कर रहे हैं और तेजी से रन बटोर रहे हैं। हालांकि टीम उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद जरूर करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युजवेंद्र चहल - फोटो : social media
गेंदबाजी:
टीम इंडिया ने पहले मैच में तीन जबकि दूसरे मैच में दो स्पिनरों पर दांव खेला। दूसरे मैच में उसकी रणनीति सफल भी रही और स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि चहल दोनों मैचों में कुछ खास प्रभावी नहीं रहे और रन भी लुटाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है। दूसरे मैच में दोनों ही गेंदबाजों ने मिलकर तीन विकेट चटकाए और रनों पर भी लगाम लगाए रखा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें