फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: सूर्यकुमार यादव और इशान किशन का डेब्यू, बड़े बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया 

Sun, 14 Mar 2021 06:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यकुमार यादव, इशान किशन - फोटो : icc
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में बड़े और अहम बदलाव किए हैं। बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं, शिखर धवन को इस मैच से बाहर रखा गया है। उधर, इंग्लैंड ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मार्क वुड की जगह टॉम करन को शामिल किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है।
विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI
ओपनर्स:
दूसरे टी-20 में टीम प्रबंधन ने शिखर धवन को आराम दिया है। धवन की जगह इशान किशन को डेब्यू करने का मौका मिला है। ऐसे में केएल राहुल के साथ इशान किशन ओपनिंग करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
मध्यक्रम: 
कप्तान विराट कोहली भले ही लगातार फेल हो रहे हैं और पिछली पांच अंतरराष्ट्रीय पारियों में तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं, बावजूद इसके वह मीडिल ऑर्डर की भूमिका अदा करते नजर आएंगे और मध्यक्रम की कमान संभालेंगे। उनके अलावा पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर से इस मैच में भी शानदार पारी की उम्मीद होगी। इसके अलावा अक्षर पटेल की जगह सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका मिला है। वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। 

4 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
ऑलराउंडर्स/विकेटकीपर
टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भले बड़ी पारी नहीं खेल पाए बावजूद इसके वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। पिछले मैच में ऋषभ पंत भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें एक और मौका दिया है। वह विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social Media
गेंदबाजी
भारतीय टीम ने गेंदबाजी में एक बदलाव नहीं किया है। पिछले मैच का हिस्सा रहे अक्षर पटेल को बाहर रखा गया है। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। टीम इंडिया ने पहले मैच में तीन स्पिनरों पर दांव खेला था जो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ना तो रनों पर लगाम लगा पाए और नाहीं अधिक विकेट चटका पाए। भारत ने कुल 93 गेंदें फेंकी जिनमें स्पिनर्स ने 57 गेंदें डाली और दो विकेट लेकर 86 रन लुटाए। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज पहले मैच में सिर्फ 36 गेंदें ही फेंक पाए और 44 रन दिए। तेज गेंदबाजी की भूमिका भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर अदा करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें