फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैपल ने की पंत की जमकर तारीफ, बोले- ज्यादातर खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाते

Sun, 14 Mar 2021 05:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पंत ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर तीन टेस्ट मैचों का रूख बदल दिया और ज्यादातर खिलाड़ी अपने पूरे करियर में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाते।

 
विज्ञापन

2 of 4
इयान चैपल
चैपल ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' में अपने कॉलम में लिखा, 'पंत ने तीन ऐसी पारियां खेलीं, जिससे टेस्ट का रूख ही बदल गया, जिसमें टीम मुश्किल में थी। ज्यादातर खिलाड़ी अपने करियर में यह योगदान नहीं पाते।'
विज्ञापन

3 of 4
इयान चैपल
चैपल ने यह भी लिखा कि एक समय पंत की विकेटकीपिंग के लिए आलोचना की जाती थी, लेकिन उन्होंने चार टेस्ट मैचों के दौरान शानदार काम किया। उन्होंने लिखा, 'वह सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि स्पिनरों के खिलाफ विकेटकीपिंग में भी काफी बेहतर हुआ और कुछ हफ्तों के अंदर बेहतर करने लगा।'
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
पंत की 97 रन की पारी ने सिडनी टेस्ट का रूख बदल दिया, जिससे भारत इसे ड्रॉ कराने में सफल रहा जबकि ब्रिस्बेन में नाबाद 89 रन की पारी से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीत ली। इसके अलावा उन्होंने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ दबाव में शतकीय पारी खेली जिससे भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें