टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए निदाहास ट्रॉफी टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने विकटेकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत लक्ष्य हासिल किया और चैंपियन बना। कार्तिक ने 8 गेंदों में 2 चौके और तीन छक्कों की बदौलत 29 रन शानदार पारी खेली और वह इस जीत के हीरो रहे। इस मुकाबले में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बने।
विज्ञापन
2 of 9
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 7 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। पहले और दूसरे नंबर पर सुरेश रैना और विराट कोहली का नाम शामिल है। वही, रोहित टी-20 के फाइनल में दो बार 50 या इससे अधिक रन बनाने वाले वर्ल्ड के चौथे कप्तान बने। इससे पहले ब्रैड हॉज, एंजेलो मैथ्यूज, हैमिल्टन मसकाद्जा यह कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 9
महमुदुल्लाह
बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज महमुदुल्लाह अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 8वीं बार रनआउट हुए। वह केन विलियमसन और समिउल्लाह शेनवारी के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार रनआउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
4 of 9
रोहित शर्मा
- फोटो : file
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक जमाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल के साथ संयुक्त रूप से इस स्थान पर मौजूद हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली के खाते में 18 अर्धशतक दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 9
महमुदुल्लाह
महमुदुल्लाह बांग्लादेश के चौथे खिलाड़ी बने, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 1 हजार से ज्यादा रन बनाए। वहीं, इस मामले में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः तमीम इकबाल, कप्तान शाकिब हल हसन और मुश्फिकुर रहीम का नाम शामिल है।
विज्ञापन
6 of 9
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : File
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने निदाहास ट्रॉफी में कमाल किया। वह सबसे कम उम्र में टी-20 इंटनेशनल क्रिकेट 8 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अकिला धनंजय के नाम दर्ज था, जिन्होंने एक सीरीज में 7 विकेट चटकाए थे। सुंदर को निदाहास ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
7 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने 167 रन के लक्ष्य का पीछा किया, जो किसी टी20 इंटरनेशनल सीरीज या टूर्नामेंट के फाइनल के सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करना भी रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम दर्ज था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 वर्ल्ड टी20 के फाइनल में 156 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था।
8 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : file
टीम इंडिया विश्व की पहली टीम बनी, जिसने तीन टी20 सीरीज या टूर्नामेंट जीते हो। यही नहीं टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक जीत दर्ज करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया की 61वीं जीत थी। सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। पाक ने 74 मैच जीते हैं।
टी20 इंटरनेशनल में 20 की कम उम्र से पहले मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बने वॉशिंगटन सुंदर। इससे पहले अफगानिस्तान के राशिद खान और शादाब खान भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।