युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसमें तमीम इकबाल, सौम्या सरकार और मुश्फिकुर रहीम शामिल रहे। वहीं, यदि पूरी सीरीज की बात करें तो चहल के नाम 8 विकेट दर्ज है।