फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Vs WI: तस्वीरों में देखिए पहले दिन रहा भारत का दबदबा

Fri, 22 Jul 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली - फोटो : twitter
एंटिगा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट शुरू हुआ। पहले दिन का खेल भारत के नाम रहा और दिन के अंत तक भारत ने 4 विकेट पर 302 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने मोर्चा संभालते हुए शानदार शतक जड़ा। यह उनका कैरेबियाई टीम के खिलाफ पहला टेस्ट शतक है।
विज्ञापन

India Vs WI: तस्वीरों में देखिए पहले दिन रहा भारत का दबदबा

2 of 8
विराट कोहली - फोटो : twitter
भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने दाएं-बाएं हाथ की सलामी जोड़ी के लिए धवन और विजय को शामिल किया। मिश्रा और अश्विन दो स्पिनर और उमेश यादव, शमी और इशांत को पेस बैट्री के रूप में टीम में जगह मिली। कुछ ऐसा रहा पहले दिए का खेल:
विज्ञापन

India Vs WI: तस्वीरों में देखिए पहले दिन रहा भारत का दबदबा

3 of 8
वेस्चइंडीज - फोटो : AP
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुरली विजय 7 रन बनाकर गैब्रियल का शिकार हो गए। उसके बाद पुजारा क्रीज पर आए और धवन के साथ मिल कर 60 रनों का साझेदारी की। हालांलि पुजारा भी 16 रन बना कर पवेलियन लौट गए।

India Vs WI: तस्वीरों में देखिए पहले दिन रहा भारत का दबदबा

4 of 8
शिखऱ धवन - फोटो : twitter
पुजारा के बाद कप्तान कोहली क्रीज पर आए। कोहली और धवन में मिल कर 105 रन जोड़े। धवन ने अपनी हाफ सेचुरी पूरी की। इस पारी के साथ धवन ने अपने चयन को सही साबित किया और कोच कप्तान के फैसले को सही साबित किया।
विज्ञापन

India Vs WI: तस्वीरों में देखिए पहले दिन रहा भारत का दबदबा

5 of 8
शिखर धवन - फोटो : AP
टीम इंडिया के गब्बर ने 84 रन का पारी खेली। चार घंटे क्रीज पर टिकने के दौरान धवन ने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा। मगर धवन जल्द ही बिशू की गेंद पर अपना विकेट को बैठे। शिखर धवन बिशू का दूसरा शिकार बने।
विज्ञापन

India Vs WI: तस्वीरों में देखिए पहले दिन रहा भारत का दबदबा

6 of 8
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter
धवन के वापस जाने के बाद क्रीज पर अजिंक्यय रहाणे आए। कप्तान के साथ मिलकर उन्होने पारी संभालने की कोशिश की। अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी रहाणे लंबी पारी नहीं खेल पाए और 22 रन बनाकर ड्रसिंग रूम लौट गए।
विज्ञापन

India Vs WI: तस्वीरों में देखिए पहले दिन रहा भारत का दबदबा

7 of 8
विराट कोहली - फोटो : twitter
कप्तान विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा। कप्तानी पारी खेलते हुए कोहली ने शानदार शकत जड़ा। कोहली अब तक 16 चौके लगा चुके हैं और 143 पर नाबाद हैं। क्रीज पर उनके साथ रविचंद्रन अश्विन हैं, जो 22 रन बना कर खेल रहे हैं।
विज्ञापन

India Vs WI: तस्वीरों में देखिए पहले दिन रहा भारत का दबदबा

8 of 8
वेस्टइंडीज - फोटो : twitter
वेस्टइंडीज के लिए बॉलिंग साधारण ही रही। शुरूआत से गेंदबाजों ने लाइन से भटकी हुई गेंदबाजी की। हालांकि शुरुआती सफलता उन्हें जरूर मिली, मगर कोहली की सेना पर वो लगाम नहीं लगा सके। देवेंद्र बिशू 3 विकेट लेकर टीम के सबसे सफले गेंदबाज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें