फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आगरा में छात्रों से भरी बस से टकराया ट्रक, आठ घायल

Thu, 21 Jul 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
यूपी के आगरा स्थित आवास विकास कालोनी में गुरुवार को नो एंट्री में भारी वाहन की एंट्री से एक बार फिर हादसा हो गया। सेक्टर नौ में करकुंज रोड पर चंबल सेंड से भरा ट्रक गायत्री पब्लिक स्कूल के 45 छात्रों से भरी बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक बस को कई फीट दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बस पलटने से बच गई। ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन

तस्वीरें:आगरा में छात्रों से भरी बस से टकराया ट्रक, आठ घायल

2 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
छात्रों की चीखपुकार मचने पर क्षेत्र के लोग दौड़ पड़े। बस के चालक सहित आठ छात्र घायल हो गए, जबकि अन्य मामूली रूप से चोटिल हुए। ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने पीछा करके दबोच लिया। लोगों ने जाम लगाकर हंगामा भी किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें:आगरा में छात्रों से भरी बस से टकराया ट्रक, आठ घायल

3 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
गायत्री पब्लिक स्कूल की द्वितीय यूनिट शास्त्रीपुरम में है। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे द्वितीय यूनिट के 11वीं के छात्रों को लेकर स्कूल की बस घटिया आजम खां स्थित प्रथम यूनिट जा रही थी। बस कारगिल चौराहे से करकुंज चौराहे की ओर जा रही थी। तभी सेक्टर नौ रागेंद्र स्वरूप स्कूल के पास से चंबल सेंड से भरा ट्रक करकुंज रोड की ओर आया। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर गायत्री पब्लिक स्कूल की बस से टकराया।

तस्वीरें:आगरा में छात्रों से भरी बस से टकराया ट्रक, आठ घायल

4 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
गनीमत रही कि बस एक होर्डिंग के एंगिल के सहारे टिक गई, जिससे पलटने से बच गई। आसपास के लोग 10 बच्चों को लीलावती हास्पिटल में ले गए। इनमें से सात को गंभीर चोट लगीं। घायलों में 11वीं के छात्र शाहजमा खान, वरुण अग्रवाल (पीपल मंडी), सचिन कुमार (न्यू राजामंडी), सचिन वर्मा (संजय प्लेस), हनी आसवानी (घटिया आजम खां), अंकित अग्रवाल (मुगल रोड, कमला नगर), सुशील खंडेलवाल (सिटी स्टेशन रोड), बस चालक छुट्टन हैं। सचिन वर्मा की गंभीर हालत होने पर देहली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें:आगरा में छात्रों से भरी बस से टकराया ट्रक, आठ घायल

5 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
घटना के बाद ट्रक को छोड़कर चालक भागने लगा। इस पर एक कार चालक ने उसका पीछा किया। कारगिल चौराहे के पास उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उधर, जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग आ गए। भाजपा नेता सुधीर गोयल, पूर्व पार्षद कपिल वाजपेयी ने छात्रों के परिवारीजनों को सूचना दी। गुस्साए लोगों ने जाम लगा हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें:आगरा में छात्रों से भरी बस से टकराया ट्रक, आठ घायल

6 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
बता दें कि फरवरी 2014 में करकुंज पर ही ईंटों से भरे ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार कारोबारी मनजिंदर की बेटी लिपंशी और प्रियांशु आ गए थे। घायल लिपंशी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी थी। बाद में लोगों ने जाम भी लगाया था। ( तस्वीर ताजा घटना की )
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें:आगरा में छात्रों से भरी बस से टकराया ट्रक, आठ घायल

7 of 7
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत किया था। एक छात्र के चाचा दाऊजी वर्मा का कहना था कि आवास विकास कालोनी में नो एंट्री में ट्रक चल रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। ( तस्वीर ताजा घटना की )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें