फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के मैच में लगेगा ग्लैमर का तड़का, स्टेडियम में पहुंचेंगी खिलाड़ियों की पत्नी, देखिए Photos

Sun, 24 Oct 2021 07:49 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में ग्लैमर का तड़का भी लगने वाला है। दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों की पत्नियां दुबई पहुंच चुकी हैं और बायो बबल में भी शामिल हो चुकी हैं। बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा से और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सहित कई खिलाड़ियों की पत्नियां यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
1 of 9
भारत और पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों की पत्नियां रविवार को मैच देखने पहुंचेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार को होगा। इस मैच में चौके-छक्के के अलावा भरपूर ग्लैमर भी देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों की पत्नियां दुबई पहुंचकर बायो बबल का हिस्सा बन चुकी हैं। मैच के दौरान ये सभी अपनी टीम को सपोर्ट करती दिखेंगी और स्टेडियम में ग्लैमर का तड़का भी लगेगा। कई भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियां पहले से ही दुबई में मौजूद हैं और बायो बबल का हिस्सा भी हैं, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों की पत्नियां भी दुबई पहुंच चुकी हैं और अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम में भी पहुंचेंगी। आईसीसी ने पहले ही खिलाड़ियों के परिवार को बायो बबल में रहने की अनुमति दे दी है। 

भारतीय टीम की बात करें ते कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, रोहित की पत्नी रितिका, बुमराह की पत्नी संजना, हार्दिक की पत्नी नताशा और सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचेंगी। वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ियों में शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा, मोहम्मद हफीज की पत्नी नाजिया और हसन अली की पत्नी भी दुबई में हैं और वो भी अपने पति को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचेंगी। 
विज्ञापन

विराट की पत्नी अनुष्का

2 of 9
रविवार को अनुष्का शर्मा टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर बड़े मैचों में भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंचती हैं। इस बार भी अनुष्का दुबई में टीम इंडिया को सपोर्ट करती दिखेंगी। अनुष्का आईपीएल के दौरान मुंबई में थीं, लेकिन वर्ल्डकप शुरू होने से पहले दुबई पहुंच चुकी हैं। उन्होंने क्वारंटीन का समय भी पूरा कर लिया है और अब बायो बबल का हिस्सा बन चुकी हैं। अब पूरी उम्मीद है कि अनुष्का रविवार के दिन दुबई के स्टेडियम में पहुंचकर भारतीय टीम की हौसला आफजाई करेंगी। 
विज्ञापन

रोहित की पत्नी रितिका

3 of 9
रोहित की पत्नी रितिका रविवार को दुबई स्टेडियम में दिखेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में स्टेडियम में नजर आएंगी। रितिका आईपीएल के मैचों में भी मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करती दिखी थीं। रोहित से शादी के बाद अक्सर उन्हें क्रिकेट के स्टेडियम में देखा जाता है और अधिकतर दौरों पर वो अपनी बेटी समायरा सहित रोहित के साथ ही रहती हैं। अभी भी रितिका बायो बबल का हिस्सा हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी वो दुबई के स्टेडियम में दिखाई देंगी। 

हार्दिक की पत्नी नताशा

4 of 9
हार्दिक की पत्नी नताशा भारत-पाक मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करती दिखेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा भी रविवार को स्टेडियम में पहुंचेंगी। नताशा भी आईपीएल के मैचों में भी हार्दिक और मुंबई के लिए चीयर्स करती दिखी थीं। इसी समय से वो बायो बबल का हिस्सा हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वो भारतीय टीम को सपोर्ट करती नजर आएंगी। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का रिकॉर्ड काफी अच्छा है और उम्मीद है कि इस मैच में भी हार्दिक नताशा और भारतीय फैंस को जश्न मनाने के कई मौके देंगे। 
विज्ञापन

बुमराह की पत्नी संजना

5 of 9
बुमराह की पत्नी संजना गणेसन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एंकर की भूमिका में दिखेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन मैच शुरु होने से पहले ही स्टेडियम में दिखाई देंगी। वो इस मैच में सिर्फ भारतीय टीम का मनोबल नहीं बढ़ाएंगी, बल्कि एंकर के तौर पर भी काम करेंगी। क्वालीफाइंग मैचों के दौरान संजना ओमान में थीं और अब दुबई आ चुकी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वो बतौर एंकर काम करेंगी। इसी वजह से वो मैच के पहले और मैच के बाद भी स्टेडियम और टीवी में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा

6 of 9
सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा भी रविवार को दुबई स्टेडियम में दिखेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी रविवार को दुबई स्टेडियम में नजर आएंगी। देविशा भी आईपीएल के दौरान यूएई में थीं और बायो बबल का हिस्सा हैं। वो भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम और सूर्यकुमार को सपोर्ट करने पहुंचेंगी। हालांकि सूर्या का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है और हैदराबाद के खिलाफ एक मैच को छोड़ दें तो आईपीएल में भी उनका बल्ला चला नहीं हैं। ऐसे में देविशा उम्मीद करेंगी की पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार की फॉर्म वापस आए और वो उनके साथ-साथ सभी भारतीयों को खुशी मनाने के कई मौके दें। 
विज्ञापन

शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा

7 of 9
सानिया मिर्जा भी भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा भी रविवार को भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचेंगी। सानिया कुछ दिन पहले ही दुबई पहुंची हैं और क्वारंटीन का समय पूरा किया है। अब वो बायो बबल का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि सानिया ने इस मैच से पहले सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के मैच के समय उन्हें बेवजह ट्रोल किया जाता है। 

हसन अली की पत्नी सामिया

8 of 9
हसन अली की पत्नी सामिया रविवार को दुबई स्टेडियम में दिख सकती हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी सामिया भी दुबई में हैं और वो भारत के खिलाफ पाकिस्तान का सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंचेंगी। दुबई की पिच के हिसाब से हसन अली की गेंदबाजी काफी बेहतर है और अपनी धीमी गेंदों पर वो कई विकेट निकाल सकते हैं। सामिया उम्मीद करेंगी कि हसन अली इस मैच में कई बल्लेबाजों को आउट करें। उन्होंने मैच से पहले दुबई की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। 
विज्ञापन

मोहम्मद हफीज की पत्नी नाजिया

9 of 9
मोहम्मद हफीज की पत्नी नाजिया भी भारत-पाक का मैच देखने पहुंच सकती हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज की पत्नी नाजिया भी रविवार को दुबई के स्टेडियम में नजर आएंगी। नाजिया के साथ उनके बच्चे भी भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंच सकते हैं। मोहम्मद हफीज का पूरा परिवार दुबई में ही है और बायो बबल का हिस्सा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ये सभी लोग इस महामुकाबले का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें