भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 23 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से भारतीय टीम ने 15 और श्रीलंका ने सात मैच जीते हैं। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच 12 टी-20 मैच खेले गए। इसमें टीम इंडिया ने नौ और श्रीलंका ने दो मैच जीते।
भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में आज तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच गई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने लखनऊ से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला तक टीम इंडिया के सफर का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मशाला की खूबसूरत वादियां भी दिखाई गई हैं।
स्टेडियम के चारों ओर मौजूद पहाड़ इस स्टेडियम को और भी खूबसूरत बनाती हैं। सफर में टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती करते दिखे। किसी ने गाना गाकर तो किसी ने गाने सुनते हुए इस सफर को पूरा किया। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ तो फ्लाइट में सोते दिखे। आइए देखते हैं लखनऊ से धर्मशाला तक टीम इंडिया के सफर की खास तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 11
रवींद्र जडेजा
- फोटो : twitter@BCCI
रवींद्र जडेजा मैदान पर हों या ऑफ द फील्ड, वह अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। टी-20 विश्व कप के बाद दो महीने की छुट्टी में वह पुष्पा: द राइज फिल्म के कई सीन की नकल करते दिखे थे। अब श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में वह एक्टर अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की नकल करते दिखे। वहीं, धर्मशाला तक की यात्रा के दौरान जडेजा सलाम करते दिखे। उनका यह खास अंदाज फैन्स का काफी पसंद भी आता है।
विज्ञापन
3 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter@BCCI
फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान श्रेयस अय्यर अपने दोनों कानों को बंद करते दिखे। विराट कोहली को आराम दिये जाने की वजह से श्रेयस प्लेइंग-11 में शामिल हैं। पहले टी-20 में वह शानदार फॉर्म में दिखे थे और 28 गेंदों में 57 रन की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी में श्रेयस ने पांच चौके और दो छक्के लगाए।
4 of 11
कुलदीप यादव और ईशान किशन
- फोटो : twitter@BCCI
ईशान किशन भी यात्रा के दौरान कुलदीप यादव के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। ईशान ने भी श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में फॉर्म में वापस लौटने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने 56 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। इसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 11
आवेश खान और पीछे सोते वेंकटेश अय्यर
- फोटो : twitter@BCCI
वेंकटेश अय्यर भी भारत की नई टी-20 में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ आक्रामक पारियों की वजह से टीम इंडिया बड़ा स्कोर करने में कामयाब रही थी। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में उन्होंने बल्लेबाजी तो नहीं की, लेकिन गेंदबाजी में दो विकेट झटके। लखनऊ से धर्मशाला यात्रा के दौरान वो फ्लाइट में सोते दिखे। वहीं, आवेश खान विक्ट्री साइन बनाते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 11
धर्मशाला एयरपोर्ट पर श्रेयस अय्यर
- फोटो : twitter@BCCI
धर्मशाला के खूबसूरत एयरपोर्ट पर उतरते ही भारतीय खिलाड़ी आसपास की सुंदरता को निहारने लगे। श्रेयस अय्यर तो अपनी खुशी को रोक नहीं सके और मुस्कुराते दिखे।
विज्ञापन
7 of 11
धर्मशाला में टीम इंडिया का काफिला
- फोटो : twitter@BCCI
एयरपोर्ट से होटल तक टीम इंडिया का काफी लंबा काफिला निकला। इस दौरान सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स मुस्तैदी से तैनात थे।
8 of 11
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने फॉर्म में चल रहे ईशान, कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस को रोकना सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। रोहित पहले टी-20 में 32 गेंदों पर 44 रन बना सके। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है।
9 of 11
मोहम्मद सिराज और ईशान किशन
- फोटो : twitter@BCCI
मोहम्मद सिराज, ईशान और कुलदीप ने भी यात्रा का भरपूर आनंद उठाया। सिराज, कुलदीप और ईशान शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' का गाना गाते दिखे। सिराज और ईशान ने 'किसका है ये तुमको इंतजार मैं हूं ना' गाया। वहीं, कुलदीप इसके आगे की लाइन 'देख लो इधर तो...' गाते दिखे।
10 of 11
युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
फ्लाइट में रोहित और युजवेंद्र चहल एकसाथ बैठे नजर आए। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार आठवां टी-20 जीतने उतरेगी। वहीं, भारतीय टीम अब तक लगातार 10 टी-20 मैच जीत चुकी है। पिछले साल टी-20 विश्व कप में आयरलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान को हराने के बाद, रोहित की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 और वेस्टइंडीज को भी 3-0 से हराया था।
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 23 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से भारतीय टीम ने 15 और श्रीलंका ने सात मैच जीते हैं। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच 12 टी-20 मैच खेले गए। इसमें टीम इंडिया ने नौ और श्रीलंका ने दो मैच जीते। एक का कोई नतीजा नहीं निकला। सीरीज में अपनी उम्मीदों को कायम रखने के लिए श्रीलंका को यह मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा। पहला मैच भारत ने 62 रन से जीता था।