शनि के चंद्रमा टाइटन पर मिला ऐसा महासागर
- फोटो : Istock
टाइटन के समुद्रों के पानी में क्या है?
धरती के अलावा सिर्फ शनि के चंद्रमा की सतह पर तरल समुद्र हैं। हालांकि, टाइटन पर समुद्रों का निर्माण पानी से नहीं, बल्कि नाइट्रोजन और कार्बनिक यौगिकों मीथेन और ईथेन से हुआ है, जो प्राकृतिक गैस के घटक हैं। इस शोध में टाइटन के उत्तरी ध्रुव के पास स्थित तीन समुद्रों को शामिल किया गया था। टाइटन पर सबसे बड़ा समुद्र क्रैकन मारे है, इसके बाद लीजिया मारे और तीसरा सबसे बड़ा समुद्र पुंगा मारे है।