केप टाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। उन्हें अभी भी 111 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 12
जेन्सन ने पंत को गेंद मारी। पंत के हाथ से छूटा बल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। वे अफ्रीकी जमीन पर शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बने। ऐसा महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी नहीं कर सके थे। उन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। इसी से गुस्साए तेज गेंदबाज मार्को जेन्सन ने पंत को जानबूझकर गेंद मार दी। जेन्सन पिछले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह से भी भिड़ते नजर आए थे।
विज्ञापन
2 of 12
जेन्सन पंत से भी उलझ गए
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, पंत जब मैदान पर उतरे तब भारत ने 58 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी पंत ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान तेजी से रन बनाए और खराब गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। जेन्सन की गेंद पर उन्होंने बाउंड्री लगाई। इसी से जेन्सन चिढ़ गए थे। जेन्सन की एक गेंद पर पंत ने डिफेंसिव शॉट खेला। गेंद को खुद जेन्सन ने फॉ़लो-थ्रू में पकड़ लिया। इसके बाद पंत की ओर फेंक दिया। हालांकि पंत ने जेन्सन के इस बर्ताव पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया।
विज्ञापन
3 of 12
पंत के हाथ से बल्ला छूट गया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की दूसरी पारी के 60वें ओवर में पंत ने ओलिवियर की गेंद पर कवर की ओर तेज शॉट मारा, जो सीधे चौके के लिए गई। हालांकि, वह शॉट खेलने के दौरान पंत के हाथ से बल्ला छूटा और स्क्वायर लेग की तरफ जाकर गिरा। ऐसा होता देखकर पंत खुद हंसन लगे। पंत ने जब अपने बल्ले को जमीन से उठाया तो उसे किस करते हुए भी दिखे, मानों अपने बल्ले से माफी मांग रहे हों।
4 of 12
पवेलियन लौटते पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिन के पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिन का पहला झटका दिया। मार्को जेन्सन ने चेतेश्वर पुजारा को कीगन पीटरसन के हाथों कैच कराया। पीटरसन ने लेग स्लिप में डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद अगले ओवर में अजिंक्य रहाणे भी पवेलियन लौट गए। पुजारा नौ रन बनाकर आउट हुए, जबकि रहाणे एक रन बना सके। दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन
5 of 12
पंत ने एक छोर से आक्रामक शॉट लगाना जारी रखा
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। वह शुरू में करीब 88 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे। वहीं, कोहली ने एक वक्त 111 गेंदों पर 23 रन बनाए थे। पंत खराब गेंदों को सीधे सीमा-रेखा से बाहर भेज रहे थे।
विज्ञापन
6 of 12
कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत और कोहली ने मिलकर भारत की पारी को संभाला। भारतीय कप्तान ने मैदान पर गजब का जज्बा दिखाया और एक छोर पर जमे रहे और विकेट नहीं गिरने दिया। वे 143 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कोहली के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
7 of 12
अर्धशतक लगाने के बाद पंत को बधाई देते कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत करियर बचाने वाली पारी खेलते हुए 58 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उस वक्त पंत करीब 85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। विराट और पंत की बदौलत टीम इंडिया 150 रन के पार जा सकी। दोनों खिलाड़ी टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ से ले जाने में लगे हुए थे।
8 of 12
पंत ने शतक लगाया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में करियर की चौथी सेंचुरी लगाई। पिछली सेंचुरी पंत ने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई थी। इसके अलावा वह सिडनी के मैदान पर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वहीं, पहला शतक पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में केनिंग्टन ओवल में लगाया था।
पंत दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बन गए। महेंद्र सिंह धोनी और कुमार संगाकारा भी अफ्रीकी मैदान पर कभी शतक नहीं लगा पाए। धोनी का दक्षिण अफ्रीका में उच्चतम स्कोर 90 रन और संगाकारा का 89 रन था। ़
9 of 12
आउट होने के बाद एडेन मार्करम
- फोटो : सोशल मीडिया
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एडेन मार्करम 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया। मार्करम ने इस सीरीज में छह पारियों में 12.66 की औसत से 76 रन बनाए। शमी ने इस सीरीज में मार्करम को चार बार आउट किया।
10 of 12
पीटरसन और एल्गर
- फोटो : सोशल मीडिया
डीन एल्गर और कीगन पीटरसन के बीच दूसरे विकेट के लिए 134 गेंदों पर 78 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को मौका नहीं दिया और शानदार बल्लेबाजी की। पीटरसन फिलहाल 48 रन बनाकर नाबाद हैं।
11 of 12
एल्गर को तीसरे अंपायर द्वारा नॉटआउट देने पर कोहली का रिएक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे अंपायर ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में डीन एल्गर को नॉटआउट दिया। इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) के फैसले से इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने स्टंप माइक के पास आकर अपना गुस्सा निकाला। इतना ही नहीं केएल राहुल और अश्विन भी माइक के पास बोलते सुनाई दिए।
दिन के आखिरी गेंद पर एल्गर आउट हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
दिन के आखिरी ओवर में बुमराह की गेंद पर उनका बल्ला लगा, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद विकेटकीपर पंत के कहने पर कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया। रिव्यू में दिखा कि गेंद एल्गर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर तक पहुंची थी। इसके बाद फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और एल्गर आउट हुए। इसके बाद अंपायर ने स्टंप्स की घोषणा की।
केप टाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। उन्हें अभी भी 111 रन की जरूरत है।