फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Photos: बुमराह ने अख्तर को किया ट्रोल; मैच में दिखा जंग से जुड़ा पोस्टर, इस्राइल ने कहा- शुक्रिया

Sun, 15 Oct 2023 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

India vs Pakistan Photo Highlights, ICC World Cup 2023: देश के कई हिस्सों में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन हुए। आइए मैच से जुड़ कुछ दिलचस्प तस्वीरों को देखते हैं...
विज्ञापन
1 of 15
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने पाकिस्तान को हराकर वनडे विश्व कप में अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मैच को लेकर कई दिलचस्प तस्वीरें सामने आई हैं। 'क्रिकेट के भगवान' 'किंग विराट कोहली' को सलाह देते दिखे, तो वहीं अहमदाबाद स्टेडियम में फैंस की भारी भीड़ नजर आई। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को ट्रोल किया। साथ ही हार्दिक पांड्या अहमदाबाद के फैंस का मनोरंजन करते नजर आए। इतना ही नहीं भारत पाकिस्तान मैच इस्राइल-हमास के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें भी नजर आईं। आइए मैच से जुड़ी दिलचस्प तस्वीरें दिखाते हैं...
विज्ञापन

2 of 15
बुमराह ने अख्तर स्टाइल में जश्न मनाया - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की और दो विकेट झटके। हालांकि, शादाब का विकेट लेने के बाद बुमराह ने एक खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने शोएब अख्तर को ट्रोल करते हुए उनकी तरह जश्न मनाया। अख्तर दोनों बाहें खोलकर पंछी बनकर हवा में उड़ने के स्टाइल में जश्न मनाते थे। बुमराह ने भी शादाब को आउट करने के बाद ठी ऐसा किया। इसका वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 15
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा मैच का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें हार्दिक पांड्या भीड़ से चीयर करने और जोर से चिल्लाने के लिए कहते दिख रहे हैं। उस वक्त वह बाउंड्री पर खड़े हैं। अहमदाबाद आईपीएल में हार्दिक का होम ग्राउंड भी है। वह गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान हैं। यह घटना पाकिस्तानी पारी के 35वें ओवर के दौरान की है।

4 of 15
फैन पोस्टर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक बार फिर इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग ने एंट्री मारी। इस मुकाबले के दौरान एक दर्शक को स्टैंड में एक पोस्टर लहराते हुए दिखाया गया। उसकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है। उस दर्शक ने पोस्टर पर लिखा था- भारत आतंक के खिलाफ इस जंग में इस्राइल के साथ खड़ा है। इस पर इस्राइल ने भी जवाब दिया। हमास के खिलाफ जंग लड़ रहे इस्राइल ने जवाब में तिरंगा और दिल की इमोजी लगाते हुए लिखा- धन्यवाद भारत।

इससे पहले पाकिस्तानी टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मैच में शतक जड़ने के बाद इस जंग को याद दिलाया था।

विज्ञापन

5 of 15
भारत पाकिस्तान मैच के दौरान उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी ये मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंची थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैच की वीडियो शेयर की। उर्वशी को स्टेडियम में देख फैंस ने उन्हें ऋषभ पंत और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह के नाम से ट्रोल भी किया।
विज्ञापन

6 of 15
अनुष्का, रितिका और प्रीति - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका स्टेडियम में मैच देखती नजर आईं। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और रितिका का साथ बैठे फोटो वायरल हो रहा है। उनके साथ अश्विन की पत्नी प्रीति भी बैठी हुई हैं।
विज्ञापन

7 of 15
मैच से पहले ट्रॉफी रखते सचिन - फोटो : BCCI
सचिन को इस मैच के लिए विशेषतौर पर आमंत्रण भेजा गया था। उन्होंने मैदान पर ट्रॉफी रखने का काम भी किया।

8 of 15
विराट से बात करते सचिन - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने किंग विराट कोहली से बातचीत की। इस दौरान सचिन कोहली को बैटिंग टिप्स भी देते नजर आए। 

9 of 15
स्टेडियम में फैंस गुलाबी रंग का प्लेकार्ड लेकर पहुंचे थे - फोटो : BCCI
मैच के दौरान एक वक्त आया कि स्टेडियम में मौजूद फैंस ने गुलाबी रंग का प्लेकार्ड पूरे स्टेडियम में दिखाया। ऐसा माना जा रहा है कि नवरात्रि की वजह से लोग गुलाबी रंग का प्लेकार्ड लेकर पहुंचे।

10 of 15
स्टेडियम खचाखच भरा है - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेडियम में काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। देश के हर कोने से फैंस यह मैच देखने आए हैं। पूरे स्टेडियम में नीला रंग नजर आ रहा है। फैंस भारत की नीली जर्सी में मैच देखने आए हैं।

11 of 15
दिनेश कार्तिक, सचिन तेंदुलकर, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
इस देखने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां अहमदाबाद पहुंचीं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अहमदाबाद जाने के दौरान फ्लाइट में सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक के साथ थीं। कार्तिक ने सचिन और अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की।

12 of 15
स्टेडियम के बाहर भारतीय फैंस का सैलाब - फोटो : ANI
भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर नीला सागर दिखा। कई फैंस नीली जर्सी में स्टेडियम के बाहर दिखे। 

13 of 15
स्टेडियम के बाहर सुरक्षाबल मुस्तैद हैं - फोटो : ANI
अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

14 of 15
फैन शुभमन गिल के पोस्टर के साथ भी पहुंचे हैं - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले कई फैन अपने-अपने अनुभव के बारे में बताए। एक फैन ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। 2011 में मुझे मैच के टिकट नहीं मिले थे लेकिन आज मैं इस मैच के लिए यहां हूं। वहीं, एक और फैन ने कहा- विराट कोहली मैच के हीरो होंगे। जब वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो वह हमेशा खास होते हैं। 
विज्ञापन

15 of 15
एक फैन विराट कोहली के लुक में पहुंचा, वहीं टीम इंडिया की जीत के लिए हवन भी किया जा रहा है - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले ही माहौल बनना शुरू हो गया था। एक फैन तो विराट कोहली के लुक में अहमदाबाद पहुंचा। वहीं, देश के कई हिस्सों में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन हो रहे थे। बिहार के पटना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कई लोग हवन करते दिख रहे थे। उनके हाथ में विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के पोस्टर्स भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें