भारत की समस्या बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है। उसकी गेंदबाजी में भी कुछ समस्या हैं विशेषकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का लगातार खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 24 अक्तूबर से पुणे में शुरू होगा। इस मैच में भारतीय टीम कीवियों से पिछली हार का बदला लेने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। वहीं, कीवी टीम सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
गिल की वापसी बनेगी केएल और सरफराज के लिए मुसीबत
इस मैच में शुभमन गिल वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस स्थिति में केएल राहुल और सरफराज खान में से किसी एक को उनके लिए जगह खाली करनी होगी। मुख्य कोच गौतम गंभीर राहुल को अधिक मौके दिए जाने के पक्ष में हैं लेकिन सरफराज ने बेंगलुरु में दूसरी पारी में 150 रन बनाकर अपना पक्ष मजबूत कर दिया है। भारतीय टीम प्रबंधन भले ही राहुल का पक्ष ले रहा हो लेकिन वह पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहा है। दूसरी तरफ सरफराज ने ईरानी कप में मुंबई की तरफ से नाबाद 222 रन बनाने के बाद बंगलूरू में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 150 रन की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
3 of 6
रोहित और विराट
- फोटो : BCCI
रोहित-विराट से बड़ी पारियों की उम्मीद
भारत को सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। कोहली ने 2019-20 के सत्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 254 रन की नाबाद पारी खेली थी और वह उससे प्रेरणा लेकर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। ऋषभ पंत ने मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान कुछ समय के लिए विकेटकीपिंग की थी और यह देखना होगा कि वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट होते हैं या नहीं।
4 of 6
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : BCCI
सुंदर को मौका मिलने की संभावना
भारत की समस्या बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है। उसकी गेंदबाजी में भी कुछ समस्या हैं विशेषकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का लगातार खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में टीम प्रबंधन आकाश दीप को मौका दे सकता है जिन्होंने मंगलवार को बल्लेबाजी का भी जमकर अभ्यास किया। पिच से अगर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है तो रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। वाशिंगटन सुंदर को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्हें अगर प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो इससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
हम भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार यानि 24 अक्तूबर से खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानि सुबह 9 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
दूसरे टेस्ट के लिए टीमें इस प्रकार हैं... भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।