फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: गिल की वापसी से केएल और सरफराज की राह होगी मुश्किल? सुदंर को मिल सकता है मौका, जानें संभावित 11

Thu, 24 Oct 2024 12:20 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

इस मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर किन खिलाड़ियों को मौका देंगे? यह सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार से पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम मेहमानों से अपनी पिछली हार का बदला लेने के उद्देश्य उतरेगी। बता दें कि, बंगलूरू टेस्ट में कीवियों ने भारत को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली है। अब मेजबान आगामी मैच में जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेंगे। इस मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर किन खिलाड़ियों को मौका देंगे? यह सवाल हर किसी को परेशान कर रहा है। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जडेजा-केएल-पंत-सरफराज - फोटो : BCCI
गिल के आने से मुश्किल होंगी केएल और सरफराज की राहें?
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले मैच में चोट के कारण बाहर हो गए थे। फिलहाल वह फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। मालूम हो कि, बंगलूरू टेस्ट में युवा बल्लेबाज की जगह सरफराज खान को मौका मिला था। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद, दूसरी पारी में 150 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक भी था। इस तरह दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सवाल यह है कि अगर गिल और सफराज दोनों को मौका मिलता है तो केएल राहुल का क्या होगा?
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल - फोटो : BCCI
पिछले मैच में नहीं चला केएल का बल्ला
दरअसल, पहले मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखाए पाए थे। पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद, दूसरी पारी में वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मैच में कप्तान उन्हें आराम दे सकते हैं। उनकी जगह सरफराज खान के छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना है।

4 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
कुलदीप का कटेगा पत्ता?
दूसरे टेस्ट में भारत के गेंदबाजी आक्रमण में भी बदलाव की संभावना है। तीन मैचों की सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने वाशिंगटन सुंदर को टीम का हिस्सा बनाया। युवा ऑलराउंडर इस वक्त फॉर्म में हैं और भारत के लिए पुणे टेस्ट में उपयोगी साबित हो सकते हैं। हाल ही में घरेलू टेस्ट में खेलते हुए उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 152 रनों की दमदार पारी खेली थी और दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट चटकाए थे। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में उन्हें कुलदीप यादव की जगह मौका मिल सकता है। सुंदर के आने से भारत को बल्लेबाजी में भी गहराई मिलेगी। कानपुर का यह गेंदबाज पिछले मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका था। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : BCCI
सिराज को मिल सकता है आराम
तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई हमेशा की तरह जसप्रीत बुमराह ही करेंगे। लेकिन उम्मीद है कि इसमें भी एक बदलाव हो सकता है। मोहम्मद सिराज को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह आकाश दीप की टीम में एंट्री हो सकती है। पिछले मुकाबले में भारत को दू सरी पारी में जब विकेट की दरकार थी तो सिराज काम नहीं आए थे। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला, जिस कारण से भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है...
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें