फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Test: दूसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन? बेंगलुरु से आया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहती है मौसम रिपोर्ट

Thu, 17 Oct 2024 08:54 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Bengaluru Weather Today : बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल भी बिगड़ सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन बेंगलुरु में बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है जबकि 32 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण रद्द हो गया। इस दौरान टॉस भी नहीं हो सका। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बारिश पहले दिन से ही विलेन बनी हुई है। फैंस को उम्मीद है कि उन्हें दूसरे दिन का खेल देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके आसार कुछ कम हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मौसम रिपोर्ट - फोटो : https://www.accuweather.com/en/in/bengaluru/204108/weather-tomorrow/204108
दूसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल?
बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल भी बिगड़ सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन बेंगलुरु में बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है जबकि 32 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बेंगलुरु के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
बारिश से धुला पहले दिन का खेल - फोटो : BCCI
चार दिन का बचा खेल
बारिश के कारण बेंगलुरु में खेला जाने वाला यह मुकाबला पांच की बजाय चार दिन का हो गया है। चार दिन का खेल शेष रहने के कारण खेल का समय और ओवर भी बढ़ा दिए गए हैं। अब चारों दिन खेल 15 मिनट पहले यानी सवा नौ बजे शुरू होगा और 15 मिनट देर तक चलेगा। दिन में 90 की बजाय 98 ओवर का खेल होगा। गुरुवार को टॉस पौने नौ बजे संभावित है।

4 of 5
चिन्नास्वामी स्टेडियम की स्थिति - फोटो : BCCI
दूसरे दिन के लिए संशोधित समय
पहला सत्र: सुबह 9:15 बजे से सुबह 11:30 बजे तक
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक लंच
दूसरा सत्र: दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 2:25 बजे तक
दोपहर 2: 25 बजे से 2:45 बजे तक चायकाल
तीसरा सत्र: दोपहर 2:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
फाइनल के लिहाज से यह सीरीज अहम
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है। भारत को आठ टेस्ट और खेलने हैं और उसमें से पांच जीतने हैं, तभी जाकर टीम अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर पाएगी। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें