अंपायर के फैसले पर बिफरे रोहित
- फोटो : @JioCinema
अंपायर के फैसले पर फूटा रोहित का गुस्सा
बांग्लादेश के कप्तान ने चौथा ओवर स्पिनर मेहदी हसन मिराज को थमाया। रोहित ने उनका स्वागत चौके के साथ किया। हिटमैन अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, तभी ऑफ स्टंप की तरफ जाती गेंद उनके पैड पर लगी। इस पर बांग्लादेशी गेंदबाज ने अपील की और मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने उन्हें आउट दे दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने इस पर रिव्यू ले लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। बॉल ट्रैकिंग सिस्टम में गेंद लेग स्टंप को मिस करती दिखी।