फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: WTC में सबसे ज्यादा विकेट से लेकर शेन वॉर्न को पीछे छोड़ने तक, ये सात रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं अश्विन

Wed, 25 Sep 2024 10:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अश्विन कहर बरपा सकते हैं। ऐसे छह रिकॉर्ड हैं जो अश्विन कानपुर टेस्ट में बना सकते हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट पर...
 
विज्ञापन
1 of 8
अश्विन - फोटो : BCCI
बांग्लादेश को चेन्नई टेस्ट में हराने में भारत के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अहम भूमिका निभाई। इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने टेस्ट करियर का छठा शतक (113) जड़ा और फिर दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए। इसकी बदौलत टीम इंडिया 280 रन से जीतने में कामयाब रही। यह अश्विन के टेस्ट करियर का 37वां पांच विकेट हॉल रहा और उन्होंने इस मामले में महान शेन वॉर्न की बराबरी की। अब उनसे सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन आगे हैं। अब भारत को बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में दूसरा टेस्ट खेलना है और वहां परिस्थिति स्पिन गेंदबाजों को मदद कर सकती है। ऐसे में अश्विन कहर बरपा सकते हैं। ऐसे सात रिकॉर्ड हैं जो अश्विन कानपुर टेस्ट में बना सकते हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स की पूरी लिस्ट पर...
विज्ञापन

2 of 8
अश्विन अपने परिवार के साथ - फोटो : BCCI
1. टेस्ट मैचों की चौथी पारी में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय
अश्विन पहले से ही एक टेस्ट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। हालांकि, एक विकेट लेते ही वह टेस्ट की चौथी पारी में 100 विकेट पूरे कर लेंगे और वह इस मुकाम को छूने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। ओवरऑल वह ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज बनेंगे। चेन्नई में अश्विन ने इस मामले में महान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा था। कुंबले ने चौथी पारी में 94 विकेट लिए थे, जबकि अश्विन के नाम 99 विकेट हैं। 60 विकेट के साथ बिशन सिंह बेदी तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

3 of 8
अश्विन - फोटो : BCCI
2. चौथी पारी में दूसरा सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल
अश्विन ने चेन्नई में सातवीं बार किसी एक टेस्ट की चौथी पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए। इस मामले में उन्होंने शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन की बराबरी की। अश्विन के पास कानपुर में वॉर्न और मुरलीधरन को पीछे छोड़ने का मौका होगा। उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ हैं। हेराथ ने टेस्ट की चौथी पारी में 12 बार फाइव विकेट हॉल लिया है।

4 of 8
अश्विन - फोटो : BCCI
3. भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
अश्विन के पास भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर जहीर खान हैं। उन्होंने 31 विकेट लिए थे। अश्विन को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए सिर्फ तीन और विकेटों की जरूरत है। अश्विन 29 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
 
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5फर
जहीर खान (IND) 7 31 7/87 2
आर अश्विन (IND) 7 29 6/88 2
ईशांत शर्मा (IND) 7 25 5/22 1
उमेश यादव (IND) 6 22 5/53 1
शाकिब अल हसन (BAN) 9 21 5/62 1
विज्ञापन

5 of 8
अश्विन - फोटो : BCCI
4. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज
अश्विन के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका भी है। उन्होंने अब तक इस चक्र में 48 विकेट लिए हैं। उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड हैं। चार और विकेट लेते ही अश्विन हेजलवुड को पीछे छोड़ देंगे।
 
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5फर
जोश हेजलवुड 11 51 5/31 3
आर अश्विन 9 48 7/71 5
पैट कमिंस 12 48 6/91 4
मिचेल स्टार्क 11 48 5/78 1
क्रिस वोक्स 9 43 5/62 1
विज्ञापन

6 of 8
छह विकेट लेने के बाद अश्विन - फोटो : BCCI
5. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल
अश्विन ने अब तक 37 बार टेस्ट में फाइव विकेट हॉल निकाले हैं। इस मामले में वह शेन वॉर्न की बराबरी पर हैं। कानपुर टेस्ट में एक और पारी में पांच विकेट लेते ही वह वॉर्न को पीछे छोड़ देंगे। तब उनसे आगे सिर्फ मुथैया मुरलीधरन होंगे, जिन्होंने टेस्ट में 67 फाइव विकेट लिए थे।
 
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5फर
मुथैया मुरलीधरन 133 800 9/51 67
आर अश्विन 101 522 7/59 37
शेन वॉर्न 145 708 8/71 37
सर रिचर्ड हेडली 86 431 9/52 36
अनिल कुंबले 132 619 10/74 35
विज्ञापन

7 of 8
अश्विन और उनके पिता - फोटो : X
6. WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
अश्विन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन से आगे निकलने के लिए आठ और विकेटों की जरूरत है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी और तब से लियोन ने 187 विकेट लिए हैं, जबकि अश्विन 180 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अश्विन लियोन को पीछे छोड़ सकते हैं।
 
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
5फर
नाथन लियोन 43 187 8/64 10
आर अश्विन 36 180 7/71 11
पैट कमिंस 42 175 6/91 8
मिचेल स्टार्क 38 147 6/66 3
स्टुअर्ट ब्रॉड 33 134 6/31 3
विज्ञापन

8 of 8
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
7. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
अगर अश्विन (522) कानपुर टेस्ट में आठ विकेट लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में लियोन (530) को पछाड़कर सातवां स्थान हासिल कर लेंगे। इस लिस्ट में उनसे ऊपर तब मुरलीधरन, वॉर्न, एंडरसन, कुंबले, ब्रॉड और मैक्ग्रा रह जाएंगे।
 
खिलाड़ी मैच विकेट
मुथैया मुरलीधरन 133 800
शेन वॉर्न 145 708
जेम्स एंडरसन 188 704
अनिल कुंबले 132 619
स्टुअर्ट ब्रॉड 167 604
ग्लेन मैक्ग्रा 124 563
नाथन लियोन 129 530
आर अश्विन 101 522
कोर्टनी वॉल्श 132 519
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें