फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: आसमान में एयर शो से लेकर सुरक्षा में चूक तक, ये रहे फाइनल मुकाबले के कुछ यादगार पल

Sun, 19 Nov 2023 05:55 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IND vs AUS: आसमान में एयर शो से लेकर सुरक्षा में चूक तक, ये रहे फाइनल मुकाबले के कुछ यादगार पल
विज्ञापन
1 of 7
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में एक लाख तीस हजार दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच को देखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेत्री-अभिनेता भी पहुंचे। 

 
विज्ञापन

2 of 7
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
फाइनल मुकाबले के शुरू होने से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को अपनी आखिरी वनडे की साइल की हुई जर्सी उपहार में दी। दरअसल, विराट ने वर्ल्ड कप के दौरान ही सचिन के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

3 of 7
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
फाइनल मुकाबले के पहले स्टेडियम में एक एयर शो दिखाया गया। यह एयर शो भारतीय एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम ने दिखाया। टॉस के ठीक बाद 1:35 बजे शुरू हुआ एयर शो लगभग 1:50 बजे तक चला।

4 of 7
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
फाइनल मुकाबले के भारतीय पारी के दौरान 14वें ओवर में खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। दरअसल, एडम जैम्पा की गेंदबाजी के दौरान एक फलस्तीनी समर्थक मैदान में घुस गया। इस घटना के दौरान क्रिज पर विराट कोहली और केएल राहुल मौजूद थे। समर्थक विराटके करीब पहुंचकर उनसे गले लगा। हालांकि, इस बीच सुरक्षाकर्मी मैदान में आकर उसे बाहर ले गए।
विज्ञापन

5 of 7
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड हस्तियां भी आएं। शाहरूख खान, गौरी खान, आशा भोसले, अनुष्का शर्मा, आथिया शेट्टी समेत अन्य कई दिग्गज भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीसीसीआई के पूूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली भी फाइनल मुकाबले का लुफ्त उठाने स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 7
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
भारतीय पारी के 9.4 ओवर में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर कैच आउट हुए। रोहित का कैच ट्रेविस हेड ने पकड़ा। रोहित के आउट होते ही स्टेडियम में मायूसी छा गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम में जश्न का महौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
विराट कोहली ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके निकले। कप्तान रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन 28.3 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर विराट बोल्ड हो गए। विराट का विकेट मिलने पर कमिंस उछलते हुए अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें