फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीन जहां ने सबूतों के साथ फिर किया मोहम्मद शमी पर हमला, फर्जीवाड़े की खोली पोल

Fri, 03 Aug 2018 02:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हसीन जहां - फोटो : ANI
मोहम्मद शमी इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शमी ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट चटकाए। ऐसा लगता है कि शमी तीन महीने के बाद अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आ गए हैं। कुछ समय पहले शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच काफी विवाद हुआ था। अब एक बार फिर हसीन जहां ने अपने पति पर नया आरोप लगाया है।
विज्ञापन

2 of 6
mohammad shami
हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के कई आधिकारिक दस्तावेजों के फोटोज फेसबुक पेज पर शेयर किए हैं। शमी के 10वीं क्लास और 12वीं क्लास की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर-आईडी कार्ड और चेकबुक की फोटोज हसीन ने फेसबुक पर शेयर करते हुए बताया कि उनके पति ने उम्र के मामले में धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

3 of 6
मोहम्मद शमी
हैरानी की बात यह है कि शमी के दस्तावेजों की जो फोटो शेयर की गई है, उसमें तीन अलग-अलग जन्म तारीख दिख रही है। यह देख फैंस हैरान हैं। बीसीसीआई के रिकॉर्ड्स के मुताबिक शमी का जन्म वर्ष 1990 है, लेकिन अगर फोटो में दिख रही 10वीं की मार्कशीट पर विश्वास किया जाए तो उनकी उम्र 34 साल है।

4 of 6
मोहम्मद शमी
यही नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस के हिसाब से शमी की उम्र 36 साल दिख रही है। इससे एक बार फिर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज परेशानी में घिर सकते हैं। यह भी देखना होगा कि क्या इन आरोपों से शमी के मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर कोई प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन

5 of 6
हसीन जहां
हसीन जहां ने अपने फेसबुक वॉल पर फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा, 'शमी अहमद 420 है, लेकिन इसे हर तरफ से समर्थन प्राप्त है क्योंकि यह एक स्टार है। बेचारा बन के दिखाने वाला लफंगा है। एक न्यूज चैनल के आदमी और बीसीसीआई का सपोर्ट है उसके पास। पिसते तो हम जैसे मजबूर हैं। आम आदमी करे 420 तो सबसे पहले पुलिस गिरफ्तार करेगी। अगर नौकरी हुई तो तुरंत निकाले जाओगे। लेकिन स्टार बन जाओ फिर तो क्राइम करने का हक दे देती है दुनिया। ये है हमारे देश का उसूल। बिकाउ मीडिया अपराधी लोगों को समर्थन, पैसे की ताकत से अपराध जीत जाएगा? और पापी बच जाएगा?'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शमी
शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स के बाद कहा था, 'दक्षिण अफ्रीका के दौरे को लंबा समय हो चुका है और इस दौरान मैदान के बाहर कई विवाद हुए। मैंने काफी लड़ाई की, लेकिन जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं उसके लिए खूब प्रयास किया। यह मेरे लिए जरूरी था। आपकी जिंदगी और परिवार में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। मगर जब आप अपने देश के लिए खेल रहे होते हो तो जिम्मेदारी कंधों पर होती है। जब आप अपना जॉब ढंग से करते हो तो वह सर्वश्रेष्ठ होता है। इसलिए मैं आज बहुत खुश हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें