फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 के हो गए 'कैप्टन कूल', कभी भूत बनकर अपने ही गार्ड को डराया था

Thu, 07 Jul 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
धोनी - फोटो : twitter
टीम इंडिया के 'कैप्टन कूल' यानी महेंद्र सिंह धोनी आज पूरे 35 के हो गए। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके जीवन की एक बेहद दुर्लभ बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

35 के हो गए 'कैप्टन कूल', कभी भूत बनकर अपने ही गार्ड को डराया था

2 of 7
- फोटो : Facebook
कप्तान धोनी क्रिकेट के मैदान पर जितने संजीदे दिखते हैं उतने वो वास्तविक जीवन में नहीं हैं। अपने दोस्तों के साथ जमकर हंसी-मजाक करते ही हैं। कई बार उन्होंने कुछ खतरनाक अंदाज में मजाक कर प्रशंसकों को चौंका दिया था।
विज्ञापन

35 के हो गए 'कैप्टन कूल', कभी भूत बनकर अपने ही गार्ड को डराया था

3 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
7 जुलाई (1981) को धोनी का बर्थडे होता है। यह सभी को मालूम है कि वह टीम इंडिया में आने से पहले भारतीय रेलवे में बतौर टीटीई कार्यरत थे। बेहद आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले धोनी ने घर का खर्चा चलाने के लिए रेलवे में 2001 से 2003 तक टीटीई की नौकरी भी की। इसके 2 साल बाद ही वह टीम इंडिया में आ गए।

35 के हो गए 'कैप्टन कूल', कभी भूत बनकर अपने ही गार्ड को डराया था

4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Twitter
टीटीई की नौकरी के कारण धोनी को सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था और वह वहीं परिवार के साथ रहते थे। एक दिन उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ गार्ड को डराने का प्लान बनाया।
विज्ञापन

35 के हो गए 'कैप्टन कूल', कभी भूत बनकर अपने ही गार्ड को डराया था

5 of 7
धोनी ने दोस्तों के साथ एक डरावनी योजना बनाई। उन लोगों ने सफेद रंग की चादरों का इंतजाम किया और कॉलोनी के पास जाकर उसे ओढ़ लिया और फिर देर रात गार्ड को खूब डराते रहे।
विज्ञापन

35 के हो गए 'कैप्टन कूल', कभी भूत बनकर अपने ही गार्ड को डराया था

6 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
रातभर डरे रहने के बाद जब गार्ड को धोनी और उनके दोस्तों की हरकत के बारे में मालूम हुआ तो गार्ड ने यह बात पूरे शहर में फैला दी और अगले दिन यह खबर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज बन गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

35 के हो गए 'कैप्टन कूल', कभी भूत बनकर अपने ही गार्ड को डराया था

7 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : pti
मूल रुप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट में करियर आसान नहीं था। वह तो बचपन से ही फुटबॉल और बैडमिंटन खेला करते थे और उनका सपना फुटबॉल में गोलकीपर बनना था लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट में आने का फैसला लिया और फिर महान कप्तान साबित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें