फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोज में IPL का रोमांच: शुभमन गिल ने 20 गज पीछे दौड़कर कैच लिया, राहुल तेवतिया के लिए लकी चार्म बनीं पत्नी रिद्धि पन्नू 

Tue, 29 Mar 2022 01:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

खिलाड़ियों के परिवार वाले भी यह मैच देखने पहुंचे थे। इसमें गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविच और उनके बड़े भाई क्रणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी पांड्या शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 13
राहुल तेवतिया और रिद्धी पन्नू (दूसरी फोटो में बाएं) - फोटो : twitter @ipl
आईपीएल 2022 के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले। दोनों टीमें आईपीएल में डेब्यू कर रही थीं, ऐसे में खिलाड़ियों के परिवार वाले भी यह मैच देखने पहुंचे थे। इसमें गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविच और उनके बड़े भाई क्रणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी पांड्या शामिल हैं। हालांकि, दोनों भाई लीग में पहली बार अलग-अलग टीम से खेल रहे हैं। ऐसे में नताशा और पंखुड़ी भी अलग-अलग स्टैंड में नजर आईं। मैच में कई टर्निंग प्वाइंट्स आए, लेकिन अंत में गुजरात ने जीत हासिल की। आइए फोटोज में जानतें हैं मैच का हाल...
विज्ञापन

2 of 13
मैच के दौरान तेवतिया की पत्नी रिद्धी और हार्दिक की पत्नी नताशा - फोटो : twitter @ipl
मैच में हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पंड्या पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे। क्रुणाल ने ही हार्दिक का विकेट लिया। इसके बाद नताशा बहुत ही निराश नजर आईं और उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया। क्रुणाल ने भी भाई हार्दिक को आउट कर जश्न नहीं मनाया। हार्दिक 28 गेंद में 33 रन बना सके।
विज्ञापन

3 of 13
राहुल के खिलाफ अपील करते शमी - फोटो : twitter @ipl
शुरुआत में गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहर देखने को मिला। उन्होंने अपने पहले स्पेल के तीन ओवर में तीन विकेट चटकाए। शमी ने मैच की पहली ही गेंद पर लखनऊ के कप्तान और आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी (17 करोड़) केएल राहुल को विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया।

4 of 13
डिकॉक क्लीन बोल्ड हुए - फोटो : twitter @ipl
शमी ने अपने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक (7) को पवेलियन भेज लखनऊ को बड़ा झटका दिया। लखनऊ की टीम को डिकॉक से काफी उम्मीदें थीं।
विज्ञापन

5 of 13
एविन लुईस का कैच शुभमन गिल ने लपका - फोटो : twitter @ipl
लखनऊ की पारी के चौथे ओवर में वरुण एरोन की तीसरी गेंद पर एविन लुइस ने पुल शॉट खेला, लेकिन गिल ने उल्टा भागते हुए हवा में छलांग लगाकर शानदार कैच लपक लिया। इस कैच के लिए शुभमन गिल ने लगभग 20 गज पीछे दौड़ते हुए बेहतरीन डाइव लगाते हुए कैच लपका। 

गिल के इस कैच को देखकर फैन्स को कपिल देव की याद आ गई। कपिल ने 1983 वर्ल्ड कप में बाउंड्री लाइन की तरफ उल्टा दौड़ते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का कैच लपका था।

विज्ञापन

6 of 13
गेंदबाजी करते हार्दिक - फोटो : twitter @ipl
मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या भी गेंदबाजी करते नजर आए। उन्होंने 2019 आईपीएल के बाद पहली बार लीग में चार ओवर का कोटा पूरा किया। लीग शुरू होने से पहले ही हार्दिक ने फैन्स को वादा किया था कि दर्शकों को आईपीएल में कुछ नया देखने को मिलेगा और ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन

7 of 13
शमी ने मनीष पांडे को क्लीन बोल्ड किया - फोटो : twitter @ipl
शमी ने अपने तीसरे ओवर में मनीष पांडे (6) को पवेलियन भेजा। अनुभवी पांडे के आउट होने से लखनऊ की टीम पूरी तरह बैकफुट पर आ गई। 29 पर लखनऊ ने चार विकेट गंवा दिए थे। शमी ने पहली बार पावरप्ले में तीन विकेट झटके।

8 of 13
दीपक हुड्डा - फोटो : twitter @ipl
चार विकेट गिर जाने के बाद दीपक हुड्डा और युवा आयुष बदोनी ने लखनऊ की पारी संभाली। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 68 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी निभाई। दीपक हुड्डा ने इस दौरान अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। राशिद खान ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने दीपक हुड्डा को पवेलियन भेजा। हुड्डा 41 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल हैं।

9 of 13
आयुष बदोन की स्टैंडिंग ओवेशन देते साथी खिलाड़ी - फोटो : twitter @ipl
बदोनी ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही पहला अर्धशतक लगाया। वे 41 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। बदोनी और क्रुणाल के बीच छठे विकेट के लिए 23 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। बदोनी जब आउट होने के बाद डग आउट में लौट रहे थे तो साथी खिलाड़ियों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

10 of 13
दुष्मंथा चमीरा को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : twitter @ipl
159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के पहले ही ओवर में दुष्मंथा चमीरा ने शुभमन गिल (0) को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विजय शंकर भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर चमीरा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। 

11 of 13
हार्दिक के आउट होने पर स्टैनकोविच का रिएक्शन - फोटो : twitter @ipl
कप्तान हार्दिक पांड्या और मैथ्यू वेड ने मिलकर गुजरात की पारी संभाली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी निभाई। क्रुणाल पांड्या ने भाई हार्दिक को पवेलियन भेज गुजरात को तीसरा झटका दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। इसमें पांच चौके और एक सिक्स शामिल है। वेड 29 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। 

12 of 13
राहुल तेवतिया और डेविड मिलर - फोटो : twitter @ipl
राहुल तेवतिया ने डेविड मिलर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों पर 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने 16वें (दीपक हुड्डा) और 17वें (रवि बिश्नोई) ओवर को मिलाकर कुल 39 रन बटोरे। मिलर 21 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तब तक उन्होंने अपना काम कर दिया था।
विज्ञापन

13 of 13
जीत दिलाने के बाद तेवतिया का रिएक्शन - फोटो : twitter @ipl
तेवतिया ने युवा अभिनव मनोहर के साथ मिलकर मैच खत्म कर दिया। राहुल तेवतिया ने मैच के दौरान कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए और चौके के साथ मैच को खत्म किया। यह मैच देखने उनकी पत्नी भी पहुंचीं थीं। तेवतिया के चौके-छक्के लगाने पर रिद्धी काफी खुश भी नजर आईं।

दोनों की शादी पिछले साल 21 नवंबर को हुई थी। वह राहुल तेवतिया की लाइफ में लकी चार्म बनकर आईं हैं। 24 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, युवा अभिनव मनोहर ने सात गेंदों पर 15 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली। शमी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।


तेवतिया और रिद्धी की शादी की फोटो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें