Alien News: दुनियाभर में एलियंस को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई लोगों का कहना है कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एलियन जैसी कोई चीज नहीं है। कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा तक किया है। लेकिन ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। अंतरिक्ष में सालों से वैज्ञानिक एलियन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है। अब इस बीच एक बार फिर यूएफओ को देखने का दावा किया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यूएफओ देखा गया है।
अपने आपको यूएफओ एक्सपर्ट बताने वाले स्कॉट सी. वेरिंग का कहना है दूसरी दुनिया के लोगों से भी गलतिया होती हैं। उनका कहना है कि कई बार ऐसा हो जाता है जो उनकी योजना से बिल्कुल उलट होता है। एलियंस कई बार गलती करते हुए देखे गए हैं। स्कॉट सी. वेरिंग ने कहा कि एलियन को दिन के उजाले में घूमते हुए कई बार देखा गया है जो उनकी सबसे बड़ी गलती है। ऐसी संभावना है कि दिल्ली के आसमान में दिखा बड़ा छल्ला एलियन का एयरक्राफ्ट यानी यूएफओ हो सकता है।