फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा: सचिन से लेकर पोटिंग तक, वो पांच दिग्गज जिनका 2011 आखिरी विश्व कप रहा

Fri, 02 Apr 2021 05:29 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेट विश्व कप 2011 - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट में आज का दिन ऐतिहासिक है। 10 साल पहले 2 अप्रैल 2011 को भारत ने क्रिकेट विश्व कप फाइनल में श्रीलंका को हराया था। इससे पहले अक्सर हम कपिल देव के बारे में सुनते थे जिन्होंने 1983 में लॉर्ड्स के मैदान पर देश के लिए वर्ल्ड कप जीता था। लेकिन 28 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाया। इस फाइनल मुकाबले में धोनी ने जिस तरह नुवान कुलसेखरा की गेंद पर विजयी छक्का लगाया था उसे भूलना नामुमकिन है। विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर बैठाकर मैदान का चक्कर लगाया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सहित ये कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का ये आखिरी विश्व कप था। 
विज्ञापन

2 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 सचिन तेंदुलकर का आखिरी विश्व कप था। मास्टर ब्लास्टर ने इस विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 482 रन बनाए थे। वह भारत के लिए लगभग सभी मैच में खेले। इस विश्व कप में सचिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे। हालांकि क्रिकेट फैन्स को उम्मीद थी कि वह विश्व कप के दौरान 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सचिन ने वर्ल्ड कप 2011 में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
रिकी पॉन्टिंग
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पॉन्टिंग का भी 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप आखिरी रहा। इससे पहले उन्होंने 2003 और 2007 में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप जीते थे। लेकिन 2011 विश्व कप में कंगारू टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। इस विश्व कप में रिकी पॉन्टिंग का प्रदर्शन शानदार रहा उन्होंने 7 मैचों में 206 रन बनाए। टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर दिया था। साल 2012 में पॉन्टिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वनडे में पॉन्टिंग के नाम 13704 रन दर्ज हैं। 

4 of 6
shoaib akhtar
शोएब अख्तर
रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर के करियर का 2011 विश्व कप आखिरी साबित हुआ। इस विश्व कप के कुछ समय बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वर्ल्ड कप 2011 में शोएब अख्तर ने दो मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया और 3 विकेट लिए। भारत के खिलाफ मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल मैच में उन्हें पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किया गया था। शोएब ने वनडे मैचों में 163 विकेट चटकाए हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : social media
मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का ये आखिरी विश्व कप था। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में 9 मैच श्रीलंका के लिए खेले जिनमें 15 विकेट लिए। भारत के खिलाफ मुंबई में खेला गया विश्व कप फाइनल मैच उनका का आखिरी एकदिवसीय मुकाबला था। मुरलीधरन वनडे में 534 विकेट झटकने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रेट ली - फोटो : ट्विटर
ब्रेट ली
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली का भी ये विश्व कप था। ब्रेट ली ने कंगारू टीम के लिए 7 मैच खेले जिनमें 13 विकेट लेने में सफल रहे। विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ रहा। इस मैच में उन्होंने 28 रन देकर 4 विकेट लिए थे। ब्रेट ली ने साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद ली 2015 तक दुनियाभर कई क्रिकेट लीग खेलते रहे। वनडे उनके नाम 380 विकेट दर्ज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें