फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 कार: मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, स्विफ्ट टॉप पर, वैगनआर को पछाड़ यह कार आई दूसरे नंबर पर

Fri, 02 Apr 2021 04:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Best selling cars 2021 - फोटो : AmarUjala
ठीक इसी समय के दौरान एक साल पहले देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। जिससे ऑटो की बिक्री लगभग जीरो तक पहुंच गई थी। हालांकि अब ऑटो इंडस्ट्री के दिन फिर रहे हैं। कोरोना महामारी के संकट से उबरने के साथ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) सेगमेंट में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले महीने भारत में 3,20,487 पैसेंजर कारों की बिक्री हुई है। और लगभग यही आंकड़ा देशव्यापी लॉकडाउन शुरू होने से पहले फरवरी 2020 में था। 
विज्ञापन

2 of 12
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में दो सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियां - Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) और Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) की कारें बिक्री की सूची पर छाई रहीं। मार्च में कोई भी अन्य कंपनी टॉप 10 में पहुंचने में सफल नहीं हो पाई। यहां देखें मार्च 2021 में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों कौन सी हैं। 
विज्ञापन

3 of 12
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति की लोकप्रिय हैचबैक Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में सबसे पहले नंबर पर है। मारुति ने पिछले महीने स्विफ्ट में 21,714 यूनिट्स की बिक्री की। मारुति स्विफ्ट की बिक्री पिछले साल के साथ-साथ महीने दर महीने के लिहाज से भी बढ़ी है। पिछले महीने फरवरी में, मारुति ने स्विफ्ट की 20,264 यूनिट्स बेची थीं। वहीं, फरवरी 2020 में, मारुति स्विफ्ट की 18,696 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

4 of 12
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति स्विफ्ट हैचबैक कार ने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनने की दौड़ में मारुति की ही एक और लोकप्रिय छोटी कार को बहुत मामूली अंतर से पछाड़ दिया। मार्च 2020 में Maruti Baleno (मारुति बलेनो) की बिक्री स्विफ्ट की तुलना में बमुश्किल कुछ सौ कम थी। मारुति ने इस साल फरवरी में बलेनो की 21,217 यूनिट्स बेचीं। जबकि इस साल फरवरी में इसकी 20,070 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बलेनो ने हाल ही में बिक्री पर नंबर दो के स्थान से Maruti WagonR (मारुति वैगनआर) को हटा दिया है। 
विज्ञापन

5 of 12
Maruti WagonR
Maruti WagonR (मारुति वैगनआर) भले ही सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में फिसल गई हो, लेकिन यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में तीन नंबर पर बनी हुई है। मारुति ने इस साल मार्च में वैगनआर की 18,757 यूनिट की बिक्री की। फरवरी, 2021 में इसकी 18,728 यूनिट्स बेची गई थी। 
विज्ञापन

6 of 12
Maruti Alto 800
Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) भले ही लोकप्रियता की सूची में नीचे आ गई हो, लेकिन फिर भी यह कार सूची में चौथे नंबर पर कब्जा जमाते हुए हैचबैक सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी बनी हुई है। मार्च में, मारुति ने फरवरी में बेची गई 16,919 यूनिट्स के मुकाबले ऑल्टो की 17,401 यूनिट बेचीं। इस साल जनवरी में, ऑल्टो इस सूची में सबसे पहले नंबर पर थी। 
विज्ञापन

7 of 12
Hyundai Creta - फोटो : PTI
मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में हैचबैक और छोटी कारों की भीड़ में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) का पांचवें नंबर पर आश्चर्य से कम नहीं है। पिछले साल लगभग इसी समय ह्यूंदै ने क्रेटा का सेकेंड जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया था। जिसके बाद से, क्रेटा की लोकप्रियता में इजाफ ही हुआ है और साथ ही बिक्री चार्ट में भी यह ऊपर की ओर बढ़ रही है। मार्च में ह्यूंदै ने न्यू जेनरेशन क्रेटा की 12,640 यूनिट्स बेचीं, जबकि इस साल फरवरी में 12,428 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

8 of 12
Maruti Suzuki Eeco - फोटो : Maruti Suzuki
मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में Maruti Eeco (मारुति ईको) छठवें नंबर पर रही। मारुति ईको ने महज कुछ यूनिट्स की ज्यादा बिक्री के साथ मारुति डिजायर को छठे स्थान से नीचे धकेल दिया है। मार्च में मारुति ने 11,547 ईको कारें बेचीं, जबकि फरवरी 2021 में 11,891 यूनिट्स की बिक्री की थी। 

9 of 12
Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में एकमात्र सेडान कार Maruti Dzire (मारुति डिजायर) है, जो सातवें नंबर पर रही। मारुति ने मार्च में डिजायर की 11,434 यूनिट्स बेचीं। जबकि इस साल फरवरी में 11,901 यूनिट्स बेची गईं थी। 

10 of 12
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala
Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी हुई है। और यह Hyundai Venue (ह्यूंदे वेन्यू) पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति विटारा ब्रेजा आठवें नंबर पर रही। मार्च में, मारुति ने ब्रेजा की 11,274 यूनिट्स बेचीं। जबकि पिछले महीने फरवरी में इसकी 11,585 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

11 of 12
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai
मार्च में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में नौवें नंबर पर ह्यूंदै की लोकप्रिय हैचबैक कार Hyundai Grand i10 (ग्रैंड आई 10) है। जो अब भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में ह्यूंदै की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू से आगे निकल गई है। मार्च में ह्यूंदै ने ग्रैंड i10 की 11,020 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इस साल फरवरी में 10,270 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन

12 of 12
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मार्च में बेची गई टॉप 10 कारों की सूची में 10वें नंबर पर रही। ह्यूंदै ने मार्च में वेन्यू की 10,722 यूनिट्स बेचीं। जो पिछले महीने फरवरी की तुलना में करीब 500 यूनिट कम है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें