फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर नहीं हुआ IPL तो डिप्रेशन में जा सकते हैं कई क्रिकेटर्स'

Mon, 06 Apr 2020 03:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कोच पैडी अपटन का कहना है कि अगर इस साल आईपीएल का आयोजन नहीं हुआ तो कई क्रिकेटर डिप्रेशन में आ सकते हैं। यह बात उन्होंने 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' से कही। 


 
विज्ञापन

2 of 6
पैडी उपटन - फोटो : Social media
लॉकडाउन के मौजूदा दौर में खिलाड़ियों की मानसिक सेहत और उनके उपचार पर खास बातचीत में पैडी अपटन ने कहा कि देश में कोरोना महामारी के चलते अगर आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन नहीं हुआ तो देश के देश के कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स एंग्जाइटी और डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पैडी अपटन - फोटो : social media
उन्होंने बातचीत में ये भी कहा वैश्विक स्तर पर अचानक इतना लंबा ब्रेक आ जाने की वजह से सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं दुनिया भर के लोगों में तनाव, एंग्जाइटी और असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। सभी को इन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 

4 of 6
Paddy Upton
एक समय में टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे अपटन ने कहा, 'स्वभाविक तौर पर आईपीएल क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा आयोजन और दुधारू गाय है। लॉकडाउन जैसे हालात में जब कोई स्वस्थ और सामान्य व्यक्ति खुद को लेकर ज्यादा सोचता है तो उससे एथलीट्स ही नहीं किसी में भी ये चिंताएं बढ़ना लाजमी हैं।' 
विज्ञापन

5 of 6
पैडी अपटन - फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'मैं सभी को यह सलाह दूंगा कि सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं दूसरे लोग भी इन दिनों इस सामान्य खतरे पर अधिक न सोचें और वे दूसरे लोगों पर अपना ध्यान लगाएं, उनकी चिंताएं करें और इस समय अन्य अवसरों पर भी विचार करें, जिन पर इस मुश्किल समय में फोकस किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
बता दें कि तय समय के मुताबिक आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से ही होनी थी। मकर कोरोना वायरस के चलते इसे 15 अप्रैल तक के टाल दिया गया। हालांकि, 15 अप्रैल से आईपीएल 2020 का खएल शुरू ही हो जाएगा। इस पर भी फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें