भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि चैपल ने टीम इंडिया को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतना सिखाया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग चैपल वही कोच थे जिनके साथ तत्कालीन टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली की अनबन रही।
विज्ञापन
2 of 6
सुरेश रैना
सुरेश रैना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'बिलीव व्हाट लाइप एंड क्रिकेट टॉट मी' में लिखा, है मेरे विचार में भले ही ग्रेग चैपल का कोचिंग करियर विवादित रहा लेकिन उन्होंने भारत को वनडे में जीतना और जीतने के महत्व के बारे में सिखाया था।
विज्ञापन
3 of 6
सुरेश रैना
रैना ने अपनी किताब में लिखा, हम उस समय बहुत अच्छा खेल रहे थे लेकिन मुझे अच्छी तरह से याद है कि चैपल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बैटिंग लड़खड़ाने के बारे में टीम को अवगत कराया।
4 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : BCCI
सुरेश रैना उन खिलाड़ियों में शामिल रहे जो चैपल और उनकी कोचिंग पर भरोसा करते थे। सुरेश रैना ने ग्रेग चैपल के टीम इंडिया का कोच बनने के बाद श्रीलंका के खिलाफ डाम्बुला में वनडे डेब्यू किया था। हालांकि सुरेश रैना अपने डेब्यू वनडे में सफल नहीं रहे थे। रैना इस मैच में खाता तक नहीं खोल पाए उन्हें मुरलीधरन ने आउट किया था।
विज्ञापन
5 of 6
greg chappell
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेग चैपल के कोच रहते भारत ने साल 2005-2006 के दरम्यान राहुल द्रविड़ की कप्तानी में लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 वनडे मैच जीते थे।
रैना ने भारत के लिए 226 वनडे मैच खेले जिनमें 5615 रन बनाने में सफल रहे। इसके अलावा रैना ने 18 टेस्ट और 78 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।