फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 में टीम इंडिया की हार से दुखी हैं तो इस सफलता पर जश्न मनाएं

Sat, 02 Apr 2016 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
अगर आप टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार से दुखी हैं तो आज का दिन (2 अप्रैल) आपके दुखी मन को थोड़ा राहत दे सकती है। यह दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है क्योंकि सफलताओं के लिहाज से आज का दिन को स्वर्णिम दिनों में गिना जाता है।
 
विज्ञापन

भूल जाइए टी-20 वर्ल्ड कप की हार, टीम इंडिया की इस सफलता पर मनाइए जश्न

2 of 9
भारतीय क्रिकेट के लिए आज 2 अप्रैल का दिन बेहद यादगार है। आज से ठीक 5 साल पहले टीम इंडिया ने 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। भारतीय टीम ने इससे पहले 1983 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। फिर उसे 28 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भूल जाइए टी-20 वर्ल्ड कप की हार, टीम इंडिया की इस सफलता पर मनाइए जश्न

3 of 9
कपिल देव (1983) के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क‌ी अगुवाई में टीम इंडिया ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप ‌पर कब्जा जमाया था। इस टीम इंडिया से उम्मीद थी कि 2015 में भी अपने प्रशंसकों को वर्ल्ड कप का तोहफा देंगी लेकिन टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने का सपना‌ बिखर गया। उस हार के बाद सभी को आस थी कि इस बार भारत अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर प्रशंसकों को खुशी की बड़ी सौगात देगा लेकिन यहां भी सेमीफाइनल में टीम हार गई।

भूल जाइए टी-20 वर्ल्ड कप की हार, टीम इंडिया की इस सफलता पर मनाइए जश्न

4 of 9
पिछले 1 साल के अंदर 2 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सेमीफाइनल में शिकस्त के इतर भारत की उस सफलता के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आपको गौरवान्वित कर सकते हैं। आज हम आपको भारतीय क्रिकेट के लिए 2011 के स्वर्णिम पल को याद करा रहे हैं। हालांक‌ि उस ऐतिहासिक सफलता को देखकर आपको थोड़ा दर्द भी हो सकता है कि काश इस बार भी खिताब हमारे पास होता। लेकिन कोई बात नहीं हमारे पास वनडे में 1983 और 2011 के अलावा 2007 (टी-20 वर्ल्ड कप) की ऐतिहासिक सफलता है ही।
विज्ञापन

भूल जाइए टी-20 वर्ल्ड कप की हार, टीम इंडिया की इस सफलता पर मनाइए जश्न

5 of 9
2011 का वर्ल्ड कप भारतीय उपमहाद्वीप में खेला गया था। फरवरी से अप्रैल तक चले क्रिकेट के इस महाकुंभ का फाइनल 2 अप्रैल को भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मार ली थी। इस खिताबी मुकाबले को देखने के लिए उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों के अलावा सिनेमा जगत की चर्चित चेहरों ने स्टेडियम में अपनी दस्तक दी थी।
विज्ञापन

भूल जाइए टी-20 वर्ल्ड कप की हार, टीम इंडिया की इस सफलता पर मनाइए जश्न

6 of 9
क्रिकेट के इस महाकुंभ का फाइनल 2 अप्रैल को भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मार ली थी। इस खिताबी मुकाबले को देखने के लिए उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों के अलावा सिनेमा जगत की चर्चित चेहरों ने स्टेडियम में अपनी दस्तक दी थी। मुकेश अंबानी के अलावा अमिर खान और सुनंदा पुष्कर जैसे लोग शरीक हुए। 
 
विज्ञापन

भूल जाइए टी-20 वर्ल्ड कप की हार, टीम इंडिया की इस सफलता पर मनाइए जश्न

7 of 9
28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। वह दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी टीम बनी। इससे पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ही ऐसा कारनामा कर सके थे।

भूल जाइए टी-20 वर्ल्ड कप की हार, टीम इंडिया की इस सफलता पर मनाइए जश्न

8 of 9
भारत की यह खिताबी सफलता सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद खास थी क्योंकि यह उनका अंतिम वर्ल्ड कप था और वह 1992 से लगातार 6 वर्ल्ड कप खेल चुके थे। उन्हें अपने छठे वर्ल्ड कप में खिताब उठाने का मौका मिला।
विज्ञापन

भूल जाइए टी-20 वर्ल्ड कप की हार, टीम इंडिया की इस सफलता पर मनाइए जश्न

9 of 9
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने लाजवाब खेल दिखाया और फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उसने श्रीलंका को 10 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के लिए यह दोहरा झटका था क्योंकि उसे लगातार 2 फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें