फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: तमन्ना वाही से लेकर नवनीता तक आईपीएल के दूसरे फेज में चर्चित रही हैं ये पांच लड़कियां, जानिए इनके बारे में

Sun, 03 Oct 2021 05:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूएई

सार

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में पांच लड़कियों सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं। यूएई की तमन्ना वाही इनमें से सबसे ज्यादा चर्चित रही हैं। वो फिलहाल अबू धाबी में रहती हैं और सोशल मीडिया में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में पांच लड़कियां चर्चा में रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 का दूसरे फेज यूएई में खेला जा रहा है। आईपीएल में क्रिकेट के साथ-साथ ग्लैमर भी भरपूर देखने को मिलता है और अक्सर आईपीएल में कुछ लड़कियां वायरल हो जाती हैं। इस साल भी ऐसा हुआ है। साल 2021 में पांच लड़कियों आईपीएल के दौरान चर्चा में रही हैं। इनमें से कुछ को आप पहले से जानते होंगे तो कुछ नए चेहरे भी इसमें शामिल हैं। काव्या मारन, तमन्ना वाही, डैनियल डिविलियर्स, साशॉ डेकॉक और नवनीता गौतम का नाम शामिल है। यहां हम आपको इन सभी लड़कियों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में तमन्ना वाही सबसे ज्यादा चर्चित रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार स्पोर्ट्स की एंकर तमन्ना वाही भी इस सीजन में खूब चर्चा में रही हैं। उनका जन्म यूएई में ही हुआ था और अब वो अबू धाबी में रहती हैं। सोशल मीडिया में भी लोग उनको काफी पसंद करते हैं। 25 अगस्त के दिन ही उन्होंने अपना 30वां जन्मदिन मनाया था।  
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल 2021 में नवनीता गौतम और काइल जेमिसन की फोटो वायरल हुई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बैंगलोर की करारी हार के दौरान एक फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो में टीम के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन एक लड़की के साथ इशारे में कुछ बातें कर रहे थे। इस लड़की का नाम है नवनीता गौतम। नवनीता टीम की सपोर्ट स्टाफ में शामिल हैं। वो मसाज थेरिपिस्ट हैं। साल 2017 में नवनीता ने युवराज सिंह का इलाज भी किया था।

4 of 6
आईपीएल 2021 में साशा डिकॉक रोहित की पत्नी रितिका के साथ मैच देखते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में साशा डिकॉक भी काफी चर्चा में रही हैं। साशा मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक की पत्नी हैं। उन्हें अक्सर मुंबई इंडियंस का समर्थन करते हुए स्टैंड में देखा जाता है। डिकॉक से शादी करने से पहले साशा आईपीएल में चीयरलीडर थीं।
विज्ञापन

5 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक की बेटी काव्या मारन भी काफी चर्चा में रही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन इस सीजन भी काफी चर्चा में रही हैं। इससे पहले भी आईपीएल में काव्या चर्चा में रहीं थी, जब वो आईपीएल की बोली में शामिल हुई थीं। काव्या क्रिकेट फैंन हैं और इसी वजह से आईपीएल के मैचों में अक्सर दिखाई देती हैं। इसके अलावा वो बिजनेस में अपने पिता का साथ भी देती हैं। उन्होंने चेन्नई के स्टेलिया मारिस कॉलेज से बीकॉम किया और फिर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से जुड़े लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल डिकॉक ने भी आईपीएल 2021 में काफी चर्चा बटोरी है। - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लोग बड़ी संख्या में एबी डिविलियर्स को पसंद करते हैं। पहले उनकी बल्लेबाजी और अब उनके परिवार के बारे में भी लोगों की रुचि बढ़ी है। इसी वजह से उनकी पत्नी डेनियल भी इस साल चर्चा में रही हैं। डिविलियर्स और डेनियल की मुलाकात साल 2007 में हुई थी और 2013 में इन दोनों ने शादी की थी। डेनियल को अक्सर अपने बच्चों के साथ बैंगलोर का सपोर्ट करते देखा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें