लंबे इंतजार के बाद भारत में गुलाबी गेंद का बिगुल बज गया, लेकिन पहली बार इस्तेमाल हो रही गुलाबी गेंद के मैच के पहले दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा। खैर, अभी तो यह शुरुआत है, लेकिन भारत में गुलाबी गेंद के साथ क्रिकेट के नए युग की शुरुआत के पहले दिन कई इतिहास बने।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांतिः पहले ही दिन दर्ज हुए 9 इतिहास
2 of 11
- फोटो : Getty
गुलाबी गेंद के साथ भारत में पहली बार कोई मैच खेला जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के चार दिवसीय मैच में युवराज सिंह की अगुवाई में इंडिया ग्रीन तो सुरेश रैना की कप्तानी में इंडिया रेड की टीम उतरी। इस मैच में दोनों टीमों में भारत के कई दिग्गज क्रिकेटरों के खेलने से मैच खासा रोचक हो गया है। आइए, जानते हैं भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांति के शुरुआती दिन बने 9 इतिहास को।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांतिः पहले ही दिन दर्ज हुए 9 इतिहास
3 of 11
- फोटो : Getty
पहला, इंडिया ग्रीन के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की धरती पर पहली गुलाबी गेंद का सामना किया श्रीकार भरत ने। लेकिन भरत पहले ओवर में कोई रन नहीं बना सके। इस तरह से पहला ओवर मेडन गया।
भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांतिः पहले ही दिन दर्ज हुए 9 इतिहास
4 of 11
- फोटो : Getty
दूसरा, इंडिया रेड के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने इस ऐतिहासिक मैच का पहला गेंद डाला और पहले ओवर मेडन डाल दिया। दूसरा ओवर भी मेडन गया। मैच के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर भरत ने गुलाबी गेंद से पहला रन लिया। गुलाबी गेंद से पहला रन मैच की 17वीं गेंद पर सिंगल के रूप में निकला।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांतिः पहले ही दिन दर्ज हुए 9 इतिहास
5 of 11
- फोटो : Getty
तीसरा, मैच के पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर गुलाबी गेंद से पहला चौका निकला। यह चौका आया अभिनव मुकुंद के बल्ले से। मुकुंद ने अशोक डिंडा के ओवर में चौका लगाया।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांतिः पहले ही दिन दर्ज हुए 9 इतिहास
6 of 11
- फोटो : Getty
चौथा, तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के नाम गुलाबी गेंद से पहली सफलता हासिल करने का श्रेय रहा। उन्होंने मैच के छठे और अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर केएस भरत को कैच आउट कराया। भरत 3 रन पर आउट हो गए। संदीप ने एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट (4 विकेट) लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांतिः पहले ही दिन दर्ज हुए 9 इतिहास
7 of 11
- फोटो : Getty
पांचवां, गुलाबी गेंद से खेलते हुए खाता खोले बगैर पवेलियन लौटने वाले पहले बल्लेबाज रहे गुरकीरत सिंह। गुरकीरत ने विकेट के पीछे अपना कैच थमाया।
भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांतिः पहले ही दिन दर्ज हुए 9 इतिहास
8 of 11
- फोटो : Getty
छठा, इंडिया रेड के ओपनर अभिनव मुकुंद गुलाबी गेंद से भारत की धरती पर पहली फिफ्टी मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मैच के 30वें ओवर की चौथी गेंद पर 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वैसे उनका प्रथम श्रेणी करियर में 27वां अर्धशतक है।
भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांतिः पहले ही दिन दर्ज हुए 9 इतिहास
9 of 11
- फोटो : Getty
सातवां, अनुरीत सिंह ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने गुलाबी गेंद से भारत में पहला छक्का जमाया। उन्होंने एस गोपाल की गेंद पर छक्का जड़ा।
भारतीय क्रिकेट में गुलाबी क्रांतिः पहले ही दिन दर्ज हुए 9 इतिहास
10 of 11
- फोटो : Getty
आठवां, गुलाबी गेंद से पहली अर्धशतकीय साझेदारी अभिनव मुकुंद और अनुरीत सिंह के बीच हुई। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। मुकुंद 77 तो अनुरीत 32 रन बनाकर आउट हो गए।