फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का ताज छीनने, पाक के नंबर वन बनने की दिलचस्प कहानी

Wed, 24 Aug 2016 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
पोर्ट ऑफ स्पेन में बारिश और गीली आउटफील्ड से चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया, जिससे टीम इंडिया ने महज 6 दिन में ही पाकिस्तान के हाथों अपना नंबर वन का ताज गंवा दिया। भारत को फरवरी के बाद मिले टेस्ट में नंबर वन ताज को बचाए रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मैच को हर हाल में जीतना था, लेकिन बारिश ने विराट कोहली की टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

यूं ही नहीं टीम इंडिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बन गया पाकिस्तान

2 of 10
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार टेस्ट में नंबर वन टीम बनने का गौरव हासिल किया है। पाक ने मिस्बाह उल हक की कप्तानी में पिछले 2 सालों में टेस्ट में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस समय जिस तरह का खेल दिखा रही थी उससे वह इस पोजिशन के लिए डिजर्व भी करती है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को बराबरी पर खत्म कराने के बाद मिस्बाह ने कहा भी था कि उनकी टीम नंबर वन ताज हासिल करने के काबिल हो गई है। जानते हैं किन कारणों से पाक नंबर वन टीम बनी।
विज्ञापन

यूं ही नहीं टीम इंडिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बन गया पाकिस्तान

3 of 10
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
मई 2013 से पाकिस्तान ने 26 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसने 13 में जीत हासिल की और महज 9 मैच में हारे। आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग के लिए मई 2013 के बाद के प्रदर्शन को आधार बनाया था। इस अवधि में पाक से बेहतर किसी और टीम का बढ़िया प्रदर्शन था तो वह ऑस्ट्रेलिया की टीम थी जिसने 19 मैच जीते और 12 में टीम को हार मिली। हालांकि आईसीसी ने हाल के खेल को ज्यादा वरीयता दी।

यूं ही नहीं टीम इंडिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बन गया पाकिस्तान

4 of 10
विराट कोहली - फोटो : getty
आईसीसी ने रैंकिंग तैयार करने के लिए मई 2015 से पहले के प्रदर्शन के लिए 50 फीसदी वेटेज दिया तो मई 2015 के बाद से खेल के लिए 100 फीसदी वेटेज दिया। पिछले 16 महीनों में पाक टीम ने 7 में जीत हासिल की जबकि महज 3 मैच ही हारे। वहीं कंगारू टीम 6 मैच हार गई और 10 में जीत हासिल की। हालांकि पिछले 16 महीनों में टीम इंडिया का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा क्योंकि उसे 7 में जीत मिली और एक मैच ही हारी। लेकिन मई 2013 से लेकर भारत का खेल खराब रहा क्योंकि उसे 10 में जीत और 8 में हार मिली थी।
विज्ञापन

यूं ही नहीं टीम इंडिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बन गया पाकिस्तान

5 of 10
Australia Team - फोटो : PTI
पाकिस्तान ने मई 2013 से 10 सीरीज में से 4 में जीत हासिल की थी। इनमें से सभी जीत पिछली 6 सीरीज से आई थीं। इस जीत में पाक ने यूएई में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को हराया था। जबकि उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका को उनके घरों में हराया था। उन्होंने यूएई में न्यूजीलैंड से और इंग्लैंड को उन्हीं के घर में सीरीज ड्रॉ कराई थी।
विज्ञापन

यूं ही नहीं टीम इंडिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बन गया पाकिस्तान

6 of 10
पाकिस्तान - फोटो : twitter
टेस्ट में नंबर वन टीम बनने की राह में पाक बल्लेबाज यूनिस खान का अहम रोल रहा जिन्होंने मई 2013 में 62.95 की औसत से रन बनाते हुए 49 पारियों में 2707 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतकीय पारियों में 11 शतक लगाए थे। पिछली 10 टेस्ट सीरीज में एक सीरीज को छोड़कर उन्होंने हर सीरीज में कम से कम एक शतकीय पारी जरूर खेली थी।
 
विज्ञापन

यूं ही नहीं टीम इंडिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बन गया पाकिस्तान

7 of 10
मिस्बाह-उल-हक - फोटो : PTI
सिर्फ यूनिस खान ही नहीं पाक टीम के 5 अन्य बल्लेबाजों ने भी टीम के लिए बल्ले से उपयोगी योगदान दिया इस अवधि (मई, 2013) में सभी ने 44 से ज्यादा की औसत से रन बनाए। यूनिस के अलावा मिस्बाह-उल-हक, अजहर अली, असद शफीक मोहम्मद हफीज और सरफराज अहमद ने कुल 37 शतक जमाए थे।

यूं ही नहीं टीम इंडिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बन गया पाकिस्तान

8 of 10
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
गेंदबाजी में भी पाक खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन किया। फिरकी गेंदबाज यासिर शाह ने 16 टेस्ट मैचों में 95 विकेट झटके, जो अपनी टीम की ओर से इस अवधि में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनके बाद जुल्फिकार बाबर रहे जिनके नाम 51 विकेट दर्ज हुए थे।
 

यूं ही नहीं टीम इंडिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बन गया पाकिस्तान

9 of 10
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
अक्टूबर 2014 में टेस्ट में पदार्पण करने वाले यासिर शाह ने टीम को जीत दिलाने के लिए जितने विकेट झटके हैं उतने विकेट किसी अन्य गेंदबाज ने टीम की जीत में नहीं लिए। पाक की पिछली 10 जीत में यासिर ने 20.07 की औसत से 69 विकेट निकाले हैं। जबकि उन्होंने 16 मैचों से 95 विकेट लिए हैं।
 
विज्ञापन

यूं ही नहीं टीम इंडिया को पछाड़ टेस्ट में नंबर वन बन गया पाकिस्तान

10 of 10
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
मई 2013 से टेस्ट में पाकिस्तान के 9 खिलाड़ियों ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। इन 9 में से 4 यूनिस खान के खाते में गए जबकि अजहर अली ने 2 बार। इसके अलावा मिस्बाह, खुर्रम मंजूर, मोहम्मद हाफीज, राहत अली, सरफराज अहमद, वहाब रियाज और यासिर शाह को एक-एक बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। इस अवधि में अन्य टीमों के 4 अन्य खिलाड़ी हैं जिन्होंने 4 से ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें