फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़े होने के बाद ऐसे आएंगे नजर ये दिग्गज क्रिकेटर, तस्वीरें देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Wed, 17 Jul 2019 04:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
विराट कोहली-क्रिस गेल - फोटो : social Media
अचानक लोग बूढ़े होने लगे हैं। बूढ़े भी इस तेजी से हो रहे हैं, मानो विश्व अब बूढ़ों पर निर्भर हो जाएगा। भारत जो विश्व के सबसे अधिक युवाओं वाला देश है, वो अब सबसे अधिक बुजुर्गों वाला देश बनने की राह पर दौड़ चला है। ये सब कारनामा किया है एक ऐप ने जिसका नाम है फेसऐप जो सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है।

इन सबके बीच फैंस ने इस ऐप का उपयोग करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों समते कई देशों के खिलाड़ियों की शानदार तस्वीरें बनाई हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, क्रिस गेल, मिचेल स्टार्क और केन विलियमसन को नया मेकओवर मिला है। ऐसे में आइए आपको दिखाते हैं कुछ खिलाड़ियों की मजेदार तस्वीरें, जिसमें ये दिख रहा है कि वो अपने वृद्धावस्था में कैसे दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
क्रिस गेल - फोटो : social Media
वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल की यह अनोखे चेहरे वाली तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन

3 of 10
मिचेल स्टार्क - फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

4 of 10
लसिथ मलिंगा - फोटो : social Media
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी फैंस ने बुढ़ापे की तस्वीर में ढ़ाल दिया।
विज्ञापन

5 of 10
मोहम्मद हफीज - फोटो : social Media
पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को भी क्रिकेट फैंस ने नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

6 of 10
विराट कोहली - फोटो : social Media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी फैंस ने सफेद बाल और दाढ़ी की तस्वीर में ढ़ाल दिया है।
विज्ञापन

7 of 10
टीम इंडिया - फोटो : social Media
इस तस्वीर में टीम इंडिया के आधा दर्जन खिलाड़ी हैं। फैंस ने इस ऐप का उपयोग करके भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों समते कई देशों के खिलाड़ियों की शानदार तस्वीरें बनाई हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल,भुवनेश्वर कुमार और विराट कोहली भी दिख रहे हैं।

8 of 10
विराट कोहली -केन विलियमसन - फोटो : social Media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली औप कीवी कप्तान केन विलियमसन की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

9 of 10
बेन स्टोक - फोटो : social Media
इंग्लैंड टीम के विश्व कप के हीरो रहे बेन स्टोक्स की बुढ़ापे की तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन

10 of 10
स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी बैग लिए हुए बूढ़े नजर आ रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें