विराट कोहली
- फोटो : social Media
बल्लेबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा बरकरार है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर काबिज हैं, वहीं, दूसरे स्थान पर विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा बरकरार हैं। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, चौथे स्थान पर विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी लीग मैच में शतक लगाया था।
न्यूजीलैंड के रॉस टेलर पांचवें स्थान पर हैं। वहीं केन विलियम्सन लंबी छलांग के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं जिन्होंने इस विश्व कप में 647 रन बनाए हैं। वॉर्नर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय तीन स्थान आगे बढ़ते हुए 10वें नंबर पर आ गए हैं।