बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हुल, ऑलराउंडर जैकब बेथेल और तेज गेंदबाज जॉन टर्नर को वनडे और टी20, दोनों प्रारूपों में चुना गया। वहीं, डेन मूसले और जोर्डन कॉक्स को टी20 टीम में शामिल किया गया।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली को बाहर कर दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बिल्कुल नई टीम चुनी है। हालांकि, इस टीम की कप्तानी जोस बटलर ही करते दिखेंगे। बेयरस्टो और मोईन अब तक 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, लेकिन वनडे और टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें बाहर किया गया है। मैथ्यू मॉट को पिछले महीने इंग्लैंड के सीमित ओवरों के मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया था और सोमवार को टीम की घोषणा के साथ यह बदलाव जारी रहा। मॉट की जगह दिग्गज मार्कस ट्रेस्कोथिक को अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था और अपनी पहले असाइनमेंट के लिए उन्होंने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
2 of 6
बाएं से- जैकब बेथेल, जोश हुल और जॉन टर्नर
- फोटो : Twitter
37 साल के मोईन अली उपकप्तान रह चुके
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हुल, ऑलराउंडर जैकब बेथेल और तेज गेंदबाज जॉन टर्नर को वनडे और टी20, दोनों प्रारूपों में चुना गया। वहीं, डेन मूसले और जोर्डन कॉक्स को टी20 टीम में शामिल किया गया। मोईन सीमित ओवर क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम के उप-कप्तान थे, लेकिन अब वह 37 साल के हो गए हैं और उन्होंने स्वीकार किया है कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्ती की ओर है। स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में उनकी भूमिका वारविकशायर टीम के उनके साथी बेथेल और मूसले द्वारा कवर की जाएगी। बेयरस्टो अगले महीने 35 साल के हो जाएंगे, लेकिन उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और उन्होंने आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 में इसे साबित भी किया था।
विज्ञापन
3 of 6
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : IPL/BCCI
बेयरस्टो खराब फॉर्म से गुजर रहे
बेयरस्टो इंग्लैंड को 2019 में चैंपियन बनाने वाली टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहे थे। बेयरस्टो ने 2019 विश्व कप टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाए थे। पिछले साल अक्तूबर में उन्होंने ईसीबी के साथ दो साल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। हालांकि, इसके लगभग 14 महीने बचे होने के बावजूद बेयरस्टो को अपनी जगह गंवानी पड़ी है। हाल ही में उन्हें 100वीं टेस्ट कैप मिली थी, लेकिन इसके बाद वह टेस्ट टीम से बाहर कर दिए गए थे।
4 of 6
लियाम लिविंगस्टोन
- फोटो : IPL
क्रिस जॉर्डन को भी टीम से बाहर किया गया
क्रिस जॉर्डन को भी सीमित ओवर टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि लियाम लिविंगस्टोन टी20 टीम में जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे। हालांकि, उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। डरहम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से को बुधवार को सट्टेबाजी अपराधों के लिए तीन महीने के प्रतिबंध को पूरा करने के बाद चुना गया है। वह निलंबन के कारण 10 मई से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने उन्हें तुरंत वापसी कराई है। कार्स को टी20 और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
जो रूट
- फोटो : twitter
जो रूट को आराम दिया गया
जोफ्रा आर्चर भी दोनों प्रारूपों में अपना स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में शुरू होगी। हैरी ब्रूक, गस एटकिंसन, बेन डकेट, जेमी स्मिथ और मैथ्यू पोट्स पांच मैचों की वनडे टीम से जुड़ने से पहले एक छोटा ब्रेक लेंगे। जो रूट को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। जैक क्राउली, बेन स्टोक्स और मार्क वुड चोटिल हैं, लेकिन तेज गेंदबाज साकिब महमूद अपनी फिटनेस समस्याओं से उबरकर वापसी कर रहे हैं। उन्हें टी20 टीम में शामिल किया गया है।