फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: अश्विन को मिलेगा मौका या रहाणे की होगी छुट्टी? इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

Fri, 10 Sep 2021 09:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम आखिरी टेस्ट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकना चाहेगी और उसके लिए अपने बेस्ट अंतिम एकादश को मैदान में उतारना चाहेगी।
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की मजबूत बढ़त बनाए हुए है और अब उसकी निगाहें आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज फतह करने पर होगी। हालांकि शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड की टीम पलटवार करने को बेताब होगी। ऐसे में यहां एक बार फिर से एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकना चाहेगी और उसके लिए अपने बेस्ट अंतिम एकादश को मैदान में उतारना चाहेगी। आइए जानते हैं कि आखिरी टेस्ट मैच में क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
विज्ञापन

2 of 7
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : social media
सलामी बल्लेबाजी:
भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी पर होगी। दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों ने ओवल में भी दूसरी पारी में भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। ऐसे में उनसे एक बार फिर से ऐसी ही उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली , पुजारा - फोटो : social media
मध्यक्रम:
भारत को मैच जीतना है तो उनके मिडिल ऑर्डर का चलना बेहद जरुरी है, हालांकि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है और इस बार टीम उम्मीद करेगी कि उसका मध्यक्रम भी रन बनाए। उप कप्तान अजिंक्य रहाणे फिलहाल अपनी फॉर्म में नहीं हैं और इस सीरीज में 20 से कम की औसत से रन बनाए हैं, ऐसे में उन्हें इस मैच में आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह पर हनुमा विहारी या सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। इनके अलावा कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा पर भी बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी होगी। 

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विकेटकीपर:
विकेटकीपिंग और निचले मध्यक्रम में तेजी से रन की बनाने की जिम्मेदारी एक बार फिर से ऋषभ पंत के पास होगी। उन्होंने ओवल की दूसरी पारी में अपनी लय हासिल करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। 
विज्ञापन

5 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : social media
ऑलराउडर्स 
शार्दुल ठाकुर ने ओवल मैदान में मिले मौका का भरपूर फायदा उठाया और गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी दो अर्धशतकीय पारियां खेली। ऐसे में उनकी जगह पक्की है जबकि रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन दोनों में से किसी एक को ही मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाज:
टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से उबर चुके हैं और यहां उनकी वापसी हो सकती है। वहीं पिछले मैच में छह विकेट लेने वाले उमेश यादव की जगह पक्की है। इनके अलावा सिराज या बुमराह में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत की ओवल में शानदार जीत। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम की संभावित एकादश:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे/सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें