फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की बेवफाई से टूट चुके थे दिनेश कार्तिक, दीपिका से शादी के बाद खुली किस्मत

Thu, 14 Feb 2019 08:32 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
dinesh karthik and deepika pallikal
वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।

इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन

2 of 11
कार्तिक और विजय
टीम इंडिया के धांसू क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की लव स्टोरी में भी कई दिलचस्प ट्विस्ट हैं। दिनेश कार्तिक की शादी लोकप्रिय स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से हुई है। कार्तिक की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का नाम निकिता था।
विज्ञापन

3 of 11
MURLI VIJAY DINESH KARTHIK
बीते दिनों दीपिका ने एक इंटरव्यू में कार्तिक के साथ उनकी पहली मुलाकात से लेकर प्रपोज और शादी तक के बारे में खुलासा किया था। दीपिका ने बताया कि उनके माता-पिता काफी पहले से दिनेश कार्तिक को जानते थे। दरअसल उनकी मां खिलाड़ियों के लिए विदेश में फ्लाइट बुकिंग का काम करती थी। इस वजह से कार्तिक उनके परिवार के संपर्क में थे।

4 of 11
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
दीपिका ने बताया, 'कार्तिक ने जब मुझे पहली बार मैसेज किया तो हाय, हैलो की बजाय सीधे डिनर के लिए बुलाया, लेकिन उस वक्त मैं कार्तिक से ठीक से परिचित भी नहीं थी। इस वजह से मैंने टाल दिया।
विज्ञापन

5 of 11
deepika pallikal
'इसके बाद कार्तिक मुझे लगातार मैसेज करने लगे और डिनर के लिए बुलाते थे, लेकिन मेरा शेड्यूल काफी बिजी होता था। हालांकि फ्री टाइम में भी मैं दिनेश से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती थी। मैं उनसे न मिलने का हमेशा कोई न कोई बहाना बना देती थी। आमतौर पर मैं उन्हें कहती थी कि कल मेरी फ्लाइट है।'
विज्ञापन

6 of 11
deepika pallikal
'मुझे नहीं पता था कि दिनेश कार्तिक चेन्नई की उसी जिम में आते हैं, जिस जिम में मैं जाती हूं। एक दिन मैं जब सुबह छह बजे जिम पहुंची तो मैंने देखा कि दिनेश कार्तिक भी वहां है। दिनेश मुझे देखकर काफी खुश हो गए।'
विज्ञापन

7 of 11
दीपिका पल्लीकल
'जिम में जब कार्तिक ने मुझे देखा तो कहा कि आज तो आपकी फ्लाइट है न? मुझे कुछ समझ नहीं आया कि मैं क्या कहूं। हारकर मैंने सोचा एक बार बात करके अपना पिंड छुड़ा लूं। मैंने कहा देखो...कल मेरी फ्लाइट है और मेरे पास सिर्फ सुबह 7 बजे का वक्त है।'

8 of 11
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
'दिनेश ने बिना कुछ सोचे-समझे कहा ठीक है मैं कल मिलता हूं। इसके बाद हम एक ही दिन में दो बार मिले, लेकिन दिनेश को तब भी सब्र नहीं हुआ। आखिर में दिनेश कार्तिक ने मुझे प्रपोज किया। इसके बाद यह बात मैंने अपनी मम्मी को बताई। उन्हें सुनकर काफी बड़ा झटका लगा। क्योंकि एक तो दिनेश कार्तिक हिंदू थे, ऊपर से उनकी एक शादी पहले भी हो चुकी थी।'

9 of 11
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
'इसके बाद मेरी मां ने दिनेश के साथ मुलाकात की। फिर करीब 8-9 महीने रिलेशनशिप में रहने के बाद हमारी सगाई हो गई और तीन साल बाद शादी।'

10 of 11
dinesh karthik and deepika pallikal
बता दें कि दीपिका क्रिश्चियन हैं जबकि दिनेश हिंदू हैं इसलिए दोनों ही धर्मों के रीति-रिवाजों से उनकी दो बार शादी हुई। दोनों ने 18 अगस्त 2015 को पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज और फिर 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की।
विज्ञापन

11 of 11
दिनेश कार्तिक
इसके बाद से ही दिनेश कार्तिक के खेल में गजब का बदलाव देखने को मिला। इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बावजूद उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन शादी के बाद अचानक वह लगातार टीम से जुड़े रहे। जब भी टीम इंडिया को कम गेंदों पर ज्यादा रनों की दरकार होती सभी की जुबान पर बस दिनेश कार्तिक का नाम रहता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें