फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: 'डरावना था भारत में रहना', घर पहुंचते ही वार्नर का बड़ा बयान

Wed, 02 Jun 2021 10:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वार्नर - फोटो : IPL official web
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को जब अपने परिजनों से मिले तो उनके आंखों में खुशी के आंसू और चेहरे पर सुकून साफ झलक रहे थे। भारत में कोरोना के मामलों और आईपीएल के बीच में स्थगित किए जाने के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और इस टूर्नामेंट से जुड़े अन्य सहकर्मी यात्रा प्रतिबंधों के कारण सीधे स्वदेश नहीं लौट पाए थे। उन्हें पहले कुछ दिन मालदीव में बिताने पड़े। आस्ट्रेलिया का 38 सदस्यीय दल दो सप्ताह पहले स्वदेश लौटा था। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बुधवार को कहा कि आईपीएल के दौरान भारत में कोरोना संकट के बीच बड़े पैमाने पर अंत्येष्टि की तस्वीरें देखना भयावह और परेशान करने वाला था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर @BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले वार्नर ने नोवा के फिट्जी और विप्पा कार्यक्रम में कहा, 'भारत में आक्सीजन संकट के दृश्य टीवी पर देखकर सभी को बुरा लगा होगा।' उन्होंने कहा, 'लोग अपने परिजनों की अंत्येष्टि के लिए सड़कों पर कतार लगाकर खड़े थे। हमने मैदान पर जाते और वहां से लौटते समय ये दृश्य देखे। यह भयावह और परेशान करने वाला था।'
विज्ञापन

3 of 4
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
वार्नर ने कहा कि बायो बबल में कोरोना के मामले आने के बाद आईपीएल स्थगित करना सही था। उन्होंने कहा, 'मानवता के नजरिए से मुझे लगता है कि सही फैसला लिया गया था। बबल में संक्रमण आने के बाद यह चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। हम जानते हैं कि भारत में सभी को क्रिकेट प्रिय है।'
विज्ञापन

4 of 4
डेविड वार्नर, हैदराबाद - फोटो : PTI
वार्नर और ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी आईपीएल बीच में स्थगित होने के बाद मालदीव चले गए थे क्योंकि भारत से यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंध था। आखिरकार दिन का पृथकवास खत्म करके ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने परिवारों के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें