फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Calendar: 2023 में चार ICC टूर्नामेंट जीत सकता है भारत, ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका से होगी भी भिड़ंत

Sun, 01 Jan 2023 08:41 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2023 में पुरुष टीम के पास आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने मौका है। वहीं, अक्तूबर-नवंबर में वह अपने घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप जीत सकता है। महिला टीम की बात करें तो वह फरवरी में टी20 विश्व कप जीत सकती है। उससे पहले जनवरी में जूनियर महिला टीम आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप खेलेगी।
विज्ञापन
1 of 8
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। टीम इंडिया तीन बड़े टूर्नामेंट के फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। मार्च-अप्रैल में महिला टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। उसके बाद अगस्त-सितंबर में पुरुष टीम एशिया कप के सुपर-4 राउंड में बाहर हो गई। फिर अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार गई। हालांकि, महिला टीम ने खुशी का एक मौका दिया। उसने राष्ट्रमंडल खेलों में देश को रजत पदक दिलाया।
विज्ञापन

2 of 8
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अब पुरुष और महिला टीम की नजर 2023 में शानदार प्रदर्शन करने पर है। 2023 में भारत चार आईसीसी टूर्नामेंट जीत सकता है। पुरुष टीम के पास आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने मौका है। वहीं, अक्तूबर-नवंबर में वह अपने घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप जीत सकता है। महिला टीम की बात करें तो वह फरवरी में टी20 विश्व कप जीत सकती है। उससे पहले जनवरी में अंडर-19 महिला टीम टी20 विश्व कप जीत सकती है।

आइए जानते हैं कि 2023 के हर महीने में महिला और पुरुष टीम का क्या कार्यक्रम है:
विज्ञापन

3 of 8
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक को कप्तान बनाया गया है - फोटो : सोशल मीडिया
जनवरी: भारतीय पुरुष टीम श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। तीन, पांच और सात जनवरी को टी20 मैच होंगे। वनडे मैच 10, 12 और 15 जनवरी को आयोजित होंगे। इसके बाद तीन वनडे और तीन टी20 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे। 18, 21 और 24 जनवरी को टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 27 और 29 जनवरी के साथ-साथ एक फरवरी को वनडे मैच खेला जाएगा।

महिला टीम की बात करें तो वह दक्षिण अफ्रीका में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई-सीरीज खेलेगी। वहीं, जूनियर महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 टी20 विश्व कप को जीत सकती है।

4 of 8
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी-मार्च: पुरुष टीम घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। नौ फरवरी, 17 फरवरी, एक मार्च और नौ मार्च से टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 17, 19 और 22 मार्च को तीन वनडे मैच खेला जाएगा।

महिला क्रिकेट की बात करें तो मार्च में महिला आईपीएल का आयोजन होने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 8
गुजरात टाइटंस की टीम पिछली बार चैंपियन बनी थी - फोटो : PTI
अप्रैल-मई: भारतीय खिलाड़ी अप्रैल और मई में आईपीएल खेलने में व्यस्त रहेंगे।

जून: भारतीय पुरुष अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचती है तो वह इंग्लैंड के ओवल में खिताबी मुकाबला खेल सकती है।

महिला टीम जून-जुलाई में बांग्लादेश में तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन

6 of 8
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई-अगस्त: भारतीय पुरुष टीम तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। इस दौरान दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।

सितंबर: पाकिस्तान में पुरुष एशिया कप का आयोजन होना है। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कहा है कि यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। एशिया कप के अलावा भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी।
विज्ञापन

7 of 8
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्तूबर-नवंबर: भारत में पुरुष वनडे विश्व कप का आयोजन होगा। भारत पहली बार अकेले इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले वह संयुक्त मेजबान रह चुका है। टीम इंडिया की नजर 2011 के बाद इस टूर्नामेंट को जीतने पर होगी।

महिला टीम अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी।
विज्ञापन

8 of 8
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
नवंबर-दिसंबर: साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिय की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान वह पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय पुरुष टीम इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। वहां दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

महिला क्रिकेट की बात करें तो दिसंबर में घरेलू मैदान पर भारतीय टीम एक टेस्ट और तीन टी20 खेलेगी। महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के दौरे पर आएगी। वह एक टेस्ट मैच के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें