फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: टीम इंडिया में भारी फेरबदल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से कौन बाहर-कौन अंदर?

Mon, 09 Nov 2020 06:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
india vs australia
आईपीएल के बाद होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर भारतीय टीम में कई बदलाव हुए हैं। हालातों और परिस्थितियों से भारतीय कप्तान विराट कोहली, सीमित ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा, अनकैप्ड खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती, टी नटराजन और उदयमान विकेटकीपर संजू सैमसन सरीखे खिलाड़ी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने सोमवार को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश लेने की स्वीकृति दी जबकि सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआत में टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अब टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social media
कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहेंगे जो जनवरी के पहले हफ्ते में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में पहले टेस्ट के बाद वापस लौटेंगे।'

4 of 7
रोहित शर्मा और सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट खेलेगा। श्रृंखला की शुरुआत 27 नवंबर को होगी जबकि टेस्ट श्रृंखला एडीलेड में 17 दिसंबर से खेली जाएगी। शाह ने रोहित की फिटनेस पर भी अपडेट देते हुए कहा कि वह एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
निरंजन शाह - फोटो : ANI
शाह ने कहा, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम रोहित शर्मा की फिटनेस पर नजर रख रही है और इस बारे में अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति को भी जानकारी दी है। रोहित से सलाह मशविरे के बाद फैसला किया गया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से आराम दिया जाएगा जिससे कि वह पूर्ण फिटनेस हासिल कर सके और उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।'
विज्ञापन

6 of 7
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : @IPL
बीसीसीआई ने साथ ही सूचित किया कि ईशांत शर्मा को टेस्ट टीम में शामिल किया जाएगा बशर्ते वह फिटनेस हासिल कर लें जबकि रहस्मयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती टी-20 अंतरराष्ट्रीय से बाहर हो गए हैं। वरूण ने कथित तौर पर कंधे की चोट छिपाई। शुरुआत में सिर्फ टी-20 टीम में शामिल किए गए संजू सैमसन को अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर एकदिवसीय टीम में भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
संशोधित टीमें इस प्रकार हैं

टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और टी नटराजन

एकदिवसीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, शुभम गिल, ऋधिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्म सिराज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें