18 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में आईसीसी वनडे रैंकिंग 8 पर मौजूद पाकिस्तान को किसी ने भी प्रबल दावेदार नहीं माना। मगर सरफराज अहमद की युवा टीम ने अपनी जज्बे के जरिए फाइनल में जगह बनाई। भारत पाकिस्तान पहले भी इस टूर्नामेंट में भिड़ चुके हैं, मगर भारत को इन 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों से संभल कर खेलना होगा:
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: ये 5 पाक खिलाड़ी फाइनल में हैं भारत के लिए सबसे बड़े खतरा
2 of 6
सरफराज अहमद
- फोटो : ESPN
सरफराज अहमद
पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद भले ही क्रिकेट में बडा नाम न हों, मगर श्रीलंका के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेल कर दिखा दिया कि वो हार मानने वालों में से नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ 61 रन की पारी खेल कर साबित कर दिया कि बुरी परिस्थितियों में भी टीम के लिए मैच निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: ये 5 पाक खिलाड़ी फाइनल में हैं भारत के लिए सबसे बड़े खतरा
3 of 6
जुनैद खान
जुनैद खान
27 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया है। भारत के खिलाफ मौका न मिलने के बाद उन्हें चोटिल वहाब रियाज की जगह टीम में शामिल किया। जुनैद ने इसके बाद अगले 3 मैचों में 7 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जुनैद बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में माहिर हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी: ये 5 पाक खिलाड़ी फाइनल में हैं भारत के लिए सबसे बड़े खतरा
4 of 6
अजहर अली
- फोटो : ICC
अजहर अली
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजहर अली ने टीम के बल्लेबाजी क्रम को बांध के रखा है। टीम को स्थिर शुरुआत देने वाले अली ने इश चैंपियंस ट्रॉफी में 2 फिफ्टी समेत 4 मैचों में 42.25 की औसत से 169 रन बनाए हैं। अली ने भारत के खिलाफ भी 50 रन जड़े थे। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 76 रन की पारी खेल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: ये 5 पाक खिलाड़ी फाइनल में हैं भारत के लिए सबसे बड़े खतरा
5 of 6
हसन अली
- फोटो : IPL
हसन अली
23 वर्षीय हसन अली ने बेहद कम समय में अपनी जगह टीम में पुख्ता कर ली है। 20 मैचों में 39 विकेट चटकाने वाले हसन अली इस प्रतियोगिता में अब तक 2 बार 'मैन ऑफ द मैच' बन चुके हैं। भारत के खिलाफ सिर्फ 1 विकेट लेने वाले हसन अली ने अगले तीनों मैचों में 3-3 विकेट चकाए। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में 10 विकेट लेने वाले अली इस टूर्नामेंट में 'गोल्डन बॉल' की दौड़ मे अव्वल हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी: ये 5 पाक खिलाड़ी फाइनल में हैं भारत के लिए सबसे बड़े खतरा
6 of 6
फखर जमान
- फोटो : ICC
फखर जमान
आईसीसी टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाले जमान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 23 गेंदों में 31 रन ठोककर वनडे क्रिकेट में दस्तक दी। इसके बाद जमान ने अपन हुनर का लोहा मनवाते हुए 2 मैचों में 2 फिफ्टी जड़ दी। इंग्लैंड के खिलाफ 57 और श्रीलंका के खिलाफ 50 रन बनाने वाले जमान ने इस टूर्नामेंट में 46 की औसत से 138 रन बनाए हैं। जमान टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।