फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit-Kohli: 'दोनों अपने चरम पर नहीं हैं...' रोहित और कोहली की फॉर्म को लेकर इस दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान

Sat, 12 Oct 2024 06:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मांजरेकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय गेंदबाजी ठीक दिख रही है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया अब पहले जैसा नहीं रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में अपने शीर्ष फॉर्म में नहीं हैं। मांजरेकर से हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की जीत की संभावना के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज में जीत की हैट्रिक पूरी करना मुश्किल होगा क्योंकि विराट और रोहित दोनों ही अपना चरम प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। मांजरेकर ने यह भी कहा कि अब यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे युवाओं को जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन

2 of 4
संजय मांजरेकर - फोटो : BCCI
मांजरेकर ने स्पोर्टिफाईविदपीआरजी पर बात करते हुए कहा, 'यह एक कठिन दौरा हो सकता है। विराट और रोहित, दोनों अपने प्रमुख फॉर्म में नहीं हैं। उनमें अब उतनी शक्ति नहीं रही है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे अन्य लोगों को इस अवसर का फायदा उठाना होगा और जरूरत पड़ने पर खुद के खेल को ऊपर उठाना होगा। ऋषभ पंत एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुझे लगता है कि इस दौरे पर महत्वपूर्ण होंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
पंत-रोहित-विराट - फोटो : BCCI/ICC/@imVkohli
साल 2020 से रोहित शर्मा टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और सात अर्धशतक के साथ 41.59 की औसत से 2038 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ कोहली ने इस दौरान 33.55 के औसत से दो शतक और आठ अर्धशतक की मदद से 1745 रन बनाए हैं। मांजरेकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय गेंदबाजी ठीक दिख रही है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया अब पहले जैसा नहीं रहा है। मांजरेकर ने कहा, 'भारतीय टीम सुलझी हुई दिख रही है। जहां तक आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का सवाल है तो अतीत में उनके पास जो क्षमता थी, जहां वे हर मैच में चैंपियन की तरह थे, वह अब नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
बुमराह, आकाश दीप और सिराज - फोटो : BCCI
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और युवा आकाश दीप ही तेज गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हालांकि इस साल फरवरी में टखने की सर्जरी के बाद तक पूर्ण फिटनेस हासिल नहीं की है और अगर वह टीम में जगह नहीं बना पाते हैं तो उनकी कमी टीम को खलेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पूरी सीरीज से बाहर रह सकते हैं क्योंकि वह अभी बैक स्ट्रेस । बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें