अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 333 विकेट लेने वाली भारत की स्टार महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी इन दिनों सुर्खियों में है। उनके चर्चा में रहने की दो वजह हैं। पहली भारत और इंग्लैंड महिला टीमों के बीच खेली गई एकदिवसीय सीरीज में झूलन ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय महिला टीम भले ही एकदिवसीय सीरीज इंग्लैंड के विरुद्ध हार गई हो लेकिन झूलन ने अपनी शानदार बॉलिंग के जरिए सबका दिल जीत लिया। दूसरी वजह झूलन गोस्वामी की बोयोपिक की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।