फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spcl: आरपी सिंह के लिए चयनकर्ताओं से भिड़े थे धोनी, बेहद गहरी थी दोनों की दोस्ती

Fri, 06 Dec 2019 04:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
एमएस धोनी और आरपी सिंह - फोटो : ट्विटर
किसी जमाने में टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह का आज जन्मदिन है। 6 दिसंबर 1985 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जन्में आरपी आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। रुद्र प्रताप सिंह ने 2004 के अंडर-19 विश्वकप में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 8 विकेट झटके थे। यही नहीं, इसी साल रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए आरपी सिंह ने 34 विकेट झटके थे।
विज्ञापन

2 of 9
प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के चलते आरपी सिंह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन एक वक्त था जब इस भारतीय पेसर की स्विंग गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियन कप्तान रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी असहज हो जाते थे।
विज्ञापन

3 of 9
2007 में साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को टी-20 का विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले आरपी सिंह को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का खास दोस्त माना जाता रहा है। ऐसा भी कहा जाता है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार आरपी सिंह के लिए चयनकर्ताओं तक से भिड़ चुके हैं। 

4 of 9
खराब फॉर्म के लिए आरपी सिंह को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2008 में आरपी सिंह को टीम से बाहर किए जाने को लेकर धोनी चयनकर्ताओं से भिड़ भी गए थे। हालांकि इसके बावजूद आरपी सिंह टीम में जगह नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

5 of 9
एमएस धोनी की शादी की तस्वीर - फोटो : ट्विटर
धोनी ने हमर गाड़ी ली हो, या अपना घर बनवाया हो, हर खास मौके पर आरपी सिंह उनके साथ रहे हैं। धोनी और साक्षी की शादी में भी बहुत कम लोग दिखे थे और आरपी सिंह वहां भी सबसे आगे ही नजर आए थे। धोनी कितने भी बिजी रहे हों, लेकिन आरपी सिंह के लिए वो अक्सर समय निकाल ही लेते दिखे।
विज्ञापन

6 of 9
आर पी सिंह
अपने करियर के पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहने वाले आरपी सिंह को आखिरी टेस्ट में एक विकेट भी नसीब नहीं हुआ था। आरपी सिंह ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में कुल पांच विकेट लिए थे। पहली पारी में उन्होंने शोएब मलिक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया था। 
विज्ञापन

7 of 9
वह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ लेकिन आरपी सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। आरपी सिंह ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। भारतीय टीम 2011 में इंग्लैंड दौरे पर जूझ रही थी और तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार चोटिल हो गए थे। आरपी सिंह उन दिनों अमेरिका में छुट्टियां मना रहे थे और वहां से डायरेक्ट आकर टीम से जुड़े। 

8 of 9
टीम पहले ही तीन टेस्ट गंवा चुकी थी और आखिरी टेस्ट लंदन के द ओवल में खेला जाना था। आरपी सिंह मैच के लिए फिट भी नहीं थे और कोई मैच प्रैक्टिस भी नहीं की थी। आरपी सिंह इस टेस्ट में एक भी विकेट नहीं ले पाए और अपनी गेंदबाजी से कप्तान धोनी समेत सबको काफी निराश किया था।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : ESPN
32 वर्षीय आरपी ने 7 साल पहले अपना आखिरी मैच खेला था। 4 सितंबर 2005 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले आरपी सिंह ने सितंबर 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे कार्डिफ में खेला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें