फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सट्टेबाजी में फंसकर खत्म हुआ था करियर, अब हैदराबाद टी-20 में मिला खास सम्मान

Fri, 06 Dec 2019 04:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : ट्विटर
भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाले पहले टी-20 मुकाबले से पूर्व एक छोटा सा समारोह आयोजित हुआ। इसमें हैदराबाद के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए योगदान दिया है। साथ ही राजीव गांधी स्टेडियम के नॉर्थ स्टैंड का नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम पर रखा गया।
विज्ञापन

2 of 4
मोहम्मद अजहरुद्दीन स्टैंड - फोटो : ट्विटर
दरअसल, मौजूदा समय में मोहम्मद अदहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) के अध्यक्ष हैं और यह पहला मौका है जब उनके प्रशासकीय नेतृत्व में कोई मैच खेला जा रहा है। HCA के एक अधिकारी के अनुसार, वीवीएस लक्ष्मण पवेलियन के ऊपर बने स्टैंड का नाम अजहरुद्दीन के नाम पर रखा गया। अजहरुद्दीन के नाम वाले स्टैंड का उद्घाटन वीवीएस लक्ष्मण ने किया।
विज्ञापन

3 of 4
राजीव गांधी स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
पिछली बार साल 2017 में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मैच बारिश के चलते रद्द घोषित कर दिया गया था, हालांकि तब मैच वाले दिन बारिश नहीं हुई थी, और एक दिन पहले हुई बारिश के बाद मैदानकर्मी मैदान को सुखाने में असफल रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
azharuddin
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 99 टेस्ट और 232 वनडे मैच खेलने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने क्रिकेट करियर में ढेरों उपलब्धियां हासिल कीं हैं। 22 टेस्ट शतक और 7 एकदिवसीय शतक जमाने वाले अजहर के करियर में उस वक्त ब्रेक लगा था जब वह मैच फिक्सिंग केस में फंसे थे, हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें