फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस टीम से जल्द ही खेलते दिख सकते हैं

Mon, 19 Aug 2024 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शमी 11 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश और 18 अक्तूबर को बिहार के खिलाफ बंगाल के शुरुआती दो रणजी मैचों में किसी एक मैच में खेल सकते है।
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
टखने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) के दौर से गुजर रहे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम बंगाल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने की संभावना है। वह इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में किसी एक टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
ऐसा माना जा रहा है कि शमी 11 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश और 18 अक्तूबर को बिहार के खिलाफ बंगाल के शुरुआती दो रणजी मैचों में किसी एक मैच में खेल सकते है। इन दोनों मैचों के बीच सिर्फ दो दिन का समय है ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वह दोनों मैचों का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 19 अक्तूबर से बेंगलुरु में शुरू होगी, उसके बाद पुणे (24 अक्तूबर) और मुंबई (एक नवंबर) में टेस्ट होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाने से पहले शमी के इनमें से एक मैच खेलने की उम्मीद है। भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक 34 साल के शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से टीम से बाहर है। इस साल फरवरी में इंग्लैंड में उनके टखने की सर्जरी हुई थी जिसके बाद वह छह महीने के लिए खेल से दूर हो गए थे।

4 of 5
मोहम्मद शमी - फोटो : ani
इंस्टाग्राम पर साझा कुछ वीडियो में शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने आरटीपी रूटीन (खेल में वापसी) में छोटे रनआप के साथ कम गति वाली गेंदबाजी करते देखे गए हैं।  ऐसी खबरें थीं कि वह दलीप ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि, यह पता चला है कि दलीप ट्रॉफी के दौरान उनके फिट होने की कोई संभावना नहीं थी और चयनकर्ता जल्दबाजी कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमी, बुमराह और सिराज - फोटो : Twitter
भारतीय टीम प्रबंधन की प्राथमिकता देश के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों (जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज) को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पांच टेस्ट मैचों के लिए फिट रखना है। शमी ने अब तक 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस दौरान छह बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें