शहर के शाम को हुई बारिश के दौरान छाते के सहोरे जाते युवा। संवाद
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में विभिन्न जगहों पर मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई।