फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli-Sunil Chhetri: संन्यास के एलान से पहले सुनील छेत्री ने विराट कोहली को किया था मैसेज, कही थी यह बात

Fri, 17 May 2024 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी इनसाइडर शो पर एक इंटरव्यू के दौरान कोहली ने छेत्री के विनम्र स्वभाव की प्रशंसा की और कहा कि फुटबॉल आइकन संन्यास लेने के अपने फैसले से संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
1 of 5
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुलासा किया है कि भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा करने से पहले उन्हें मैसेज किया था। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर भारतीय फुटबॉल आइकन ने एलान किया था कि वह छह जून को कुवैत के खिलाफ आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी पहनेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
बाईचुंग भुटिया और सुनील छेत्री - फोटो : PTI
आरसीबी इनसाइडर शो पर एक इंटरव्यू के दौरान कोहली ने छेत्री के विनम्र स्वभाव की प्रशंसा की और कहा कि फुटबॉल आइकन संन्यास लेने के अपने फैसले से संतुष्ट दिखे। पिछले कुछ वर्षों में छेत्री और कोहली के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और MI के बीच IPL 2023 मैच से पहले छेत्री ने कोहली और उनकी टीम से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
राष्ट्रीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने भारत के लिए 150 मैच खेले हैं और 94 गोल किए हैं। उनके अच्छे दोस्त और भारत के स्टार क्रिकेटर कोहली ने कहा कि अगले महीने विश्व कप क्वालिफाइंग मैच के बाद संन्यास के फैसले से छेत्री संतुष्ट हैं। कोहली ने कहा, 'छेत्री महान खिलाड़ी है। उन्होंने मुझे मैसेज करके बताया था कि वह संन्यास लेने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वह इस फैसले से संतोष महसूस कर रहे हैं।

4 of 5
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ साल में हम काफी करीब आए हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वह बहुत प्यारे इंसान हैं।' कोहली ने यह भी बताया कि उनकी बेटी वामिका अब बैटिंग करने लगी है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों पर कभी भी क्रिकेट खेलने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा , 'मेरी बेटी ने बल्ला उठाया और उसे घुमाने में मजा आ रहा है, लेकिन आगे क्या बनना है, यह उसका फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील छेत्री - फोटो : PTI
इससे पहले संन्यास का एलान करते हुए छेत्री भावुक हो गए थे। उन्होंने अपने परिवार के साथ भावनात्मक समय को याद करते हुए कहा कि उनकी मां और पत्नी की आंखों में आंसू थे। छेत्री ने कहा- मैंने अपनी मां, मेरे पिताजी और मेरी पत्नी, मेरे परिवार को पहले बताया था। मेरे पिताजी सामान्य थे, लेकिन मेरी मां और मेरी पत्नी रोने लगे और मैंने उनसे कहा कि आप हमेशा मुझे कहा करते थे कि बहुत सारे खेल हैं और जब आप मुझे देखते हैं तो बहुत अधिक दबाव होता है। अब मैं आपको बता रहा हूं कि छह जून को मैच के बाद मैं अपने देश के लिए नहीं खेल पाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें