फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: नृत्य छोड़ मिताली ने थामा था बल्ला, डेब्यू मैच में शतक समेत बनाए हैं कई कीर्तिमान

Tue, 03 Dec 2019 11:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मिताली राज - फोटो : अमर उजाला
भारत की महिला क्रिकेट स्टार मिताली राज आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। पुरुषों में अगर सचिन तेंदुलकर महान हैं तो भारत की महिला क्रिकेट में मिताली को भी वही दर्जा प्राप्त है। भारतीय महिला क्रिकेट को बुलंदियों पर ले जाने और विश्वस्तरीय टीम बनाने में कप्तान मिताली का बड़ा योगदान है। 20 साल के अपने लंबे और रिकॉर्ड से भरे करियर में मिताली ने भारतीय महिला टीम को हमेशा मजबूती दी है।  
विज्ञापन

2 of 8
मिताली राज
3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मीं मिताली कभी एक नृत्यांगना बनना चाहती थीं और उसी क्षेत्र में अपना करियर भी बनाना चाहती थीं लेकिन फिर उन्होंने क्रिकेट का बल्ला थाम लिया और फिर दुनियाभर की गेंदबाजों को अपने खेल से नचाना शुरू किया।

मिताली ने साल 1999 में जब आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया तब उनकी उम्र मजह 17 साल थी। उन्होंने तब पहली बार अंतरराष्ट्रीय वन-डे मैच खेला।
विज्ञापन

3 of 8
मिताली राज - फोटो : ESPN
सैनिक परिवार से आने वाली मिताली जब आठ साल की थीं तब वो शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा हासिल कर रही थीं। लेकिन फिर उन्होंने कुछ साल बाद महज 10 साल की उम्र में हाथों में बल्ला थाम लिया और बड़े भाई के साथ हैदराबाद के सेंट जोंस स्कूल में क्रिकेट की कोचिंग लेनी शुरू कर दी। क्रिकेट का जूनून ऐसा चढ़ा कि उन्होंने पुरुषों के साथ भी खेलना शुरू कर दिया।

4 of 8
मिताली राज - फोटो : ESPN
मिताली ने अपने आगाज से दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया था जब उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 114 रनों की नाबाद पारी खेली और रेशमा गाँधी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 258 रनों की अटूट साझेदारी कर डाली। 
विज्ञापन

5 of 8
mithali raj
इसके बाद मिताली ने साल 2002 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा और करियर के तीसरे ही टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ महिलाओं के टेस्ट क्रिकेट की सबसे लंबी पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मैच में केरन रोल्टन के 209 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर 407 गेंदों में 214 रनों की पारी खेली। उनके नाम यह रिकॉर्ड दो साल तक रहा।  
विज्ञापन

6 of 8
मिताली राज
भारतीय टीम की मौजूदा कप्तान मिताली एकलौती ऐसी महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने 200 वनडे मैच खेले हैं और 6000 से अधिक रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
मिताली राज
मौजूदा समय में आईसीसी रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज मिताली ने 1999 से अब तक 209 वनडे मैचों में शिरकत किया है 50.64 की औसत से 6888 रन बना चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक सात शतक और 53 अर्द्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मिताली राज - फोटो : twitter
वनडे के अलावा मिताली ने टेस्ट में काफी रन बनाए हैं और टॉप महिला क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने दस टेस्ट मैच में 51 की औसत से 663 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक, एक शतक और चार अर्द्धशतक ठोके हैं। कुछ ऐसा ही दमदार रिकॉर्ड उनका टी-20 में भी है, हालांकि वे अब इस फॉर्मेट से सन्यास ले चुकी हैं फिर भी उन्होंने 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए थे और कुल 17 बार अर्द्धशतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें