डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्नर ने बताया कि उन्हें पारी घोषित किए जाने के बारे में पता था। उन्होंने कहा कि जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो स्मिथ से मैंने पूछा कि कितने बजे तक हम बल्लेबाजी कर सकते हैं, उन्होंने कहा शाम के 5.40 के बाद पारी घोषित हो सकती है। मैं जब डॉन ब्रैडमैन और मार्क टेलर के 334 रन के रिकॉर्ड के पास था। तब मुझे टीम मैनेजमेंट ने पारी घोषित करने के निर्धारित समय 5.40 के बाद 335 रन तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय दिया।