बुधवार को दक्षिण अफ्रीका ने वनडे क्रिकेट की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर 5 मैचों सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 4 गेंदे रहते मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ वनडे क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
2 of 8
डेविड मिलर
- फोटो : getty
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर (117) और स्टीव स्मित (108) के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 371 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर के 118 रन और क्विंटन डि कॉक के 70 रनों की मदद से लक्ष्य पूरा कर सीरीज अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ वनडे क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
3 of 8
क्रिकेट
- फोटो : getty
इस मैच के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट के सबसे खराब रिकॉर्ड में से एक अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया विश्व की इकलौती टीम है जो 5 बार 350 या उससे ज्यादा रनों के लक्ष्य को बचाने में असफल रही है। जानिए कब-कब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 350 से ज्यादा के लक्ष्य बौने साबित हुए:
ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ वनडे क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
4 of 8
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, हेमिल्टन (20 फरवरी 2007)
इस मैच में कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 346 रन का स्कोर खड़ा किया। मगर इस मैच में भी कंगारू टीम ने 350 रन लुटा कर मैथ्यू हेडन के 181 रनों का पारी पर पानी फेर दिया। 116 पर 5 विकेट खो चुकी कीवी टीम ने क्रेग मैकमिलन की शतक की बदौलत एक गेंद शेष रहते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 350 रन बनाए और मैच जीत गई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ वनडे क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
5 of 8
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, नागपुर (30 अक्टूबर 2013)
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को यह मैच जरूर याद होगा क्योंकि इस मैच में कोहली ने 61 बॉल में शतक जड़ कर सबसे तेज भारतीय शतक बनाया था। जॉर्ज बेली (156) और शेन वॉटसन (102) के शतको पर सवार होकर कंगारू टीम ने भारत को 351 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में विराट कोहली (115) और शिखर धवन (100) की पारियों की बदौलत 6 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ वनडे क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
6 of 8
टीम इंडिया
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, जयपुर (16 अक्टूबर 2013)
इस मैच ने नई टीम इंडिया का पटकथा को और मजबूती दी। इस मैच में न सिर्फ भारत ने बड़े लक्ष्य का पीछा किया, बल्कि तेजी से रन भी बनाए। कंगारू टीम के चोटी के 5 बल्लेबाजों ने हाफ सेंचुरी जड़ी जिसकी बदौलत भारत को 360 रनों की चुनौती की। जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ शिखर धवन (95) का विकेट खोया, जबकि रोहित शर्मा (141) और विराट कोहली (100) ने 39 बॉल रहते मैच खत्म कर भारत का डंका बजाया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ वनडे क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
7 of 8
डेविड मिलर
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन (5 अक्टूबर 2016)
एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने शतक जमाकर अपने गेंदबाजों को भरपूर रन दिए। 371 रनों का पहाड़ खड़ा करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कंगारू बॉलर्स की जमकर खबर ली। डेविड मिलर, क्विंटन डि कॉक, हाशिम आमला की पारियों के मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 4 गेंद रहते ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी।
ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ वनडे क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
8 of 8
क्रिकेट
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिस्बर्ग (12 मार्च 2006)
क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मैचों में एक इस मैच से पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि वनडे में 400 से अधिक रन भी बन सकते हैं। 50 ओवर में 434 रन बनाने के बाद ज्यादातर खेल पंडितों ने ऑस्ट्रेलिया की बड़ी जीत का दावा कर दिया। मगर क्रिकेट में सब कुछ संभव है। ‘चोकर्स’ के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका ने 1 गेंद रहते 438 रन बनाकर इतिहास लिख दिया। यह वनडे क्रिकेट के सबसे यादगार मैचों में से एक है।