तेज गेंदबाज जहीर खान को मॉडर्न क्रिकेट का सबसे बेहतरीन भारतीय पेसर कहा जा सकता है। संन्यास से पहले जहीर ने अपनी गेंदबाजी से भारत को कई मैच जिताए। पिछले 15 सालों में जहीर ने स्विंग और रिवर्स स्विंग गेंदबाजी में अपना लोहा मनवाया।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जहीर खान से खौफ खाते थे दुनिया भर के खब्बू बल्लेबाज
2 of 9
जहीर खान
- फोटो : getty
7 अक्टूबर 1978 को जन्में जहीर ने 2015 में क्रिकेट को अलविदा कहा। 2011 विश्व कप के 9 मैचों में 21 विकेट चटकाने वाले जहीर 2008 में विस्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए। बॉल को दोनों दोनों तरफ हिलाने में माहिर जहीर ने कई बल्लेबाजों को खासा तंग किया।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जहीर खान से खौफ खाते थे दुनिया भर के खब्बू बल्लेबाज
3 of 9
जहीर खान
- फोटो : getty
जहीर खान कपिल देव के बाद सबसे सफल भारतीय पेसर हैं। बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाल जहीर ने दुनिया के सबसे बड़े खब्बू बल्लेबाजों को तंग किया है। जानिए इंजीनियर से क्रिकेटर बने जहीर ने किन बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा तंग किया:
हैप्पी बर्थडे: जहीर खान से खौफ खाते थे दुनिया भर के खब्बू बल्लेबाज
4 of 9
एंड्रयू स्ट्रॉस
- फोटो : getty
एंड्रयू स्ट्रॉस
पूर्व इंग्लिश कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और जहीर खान का आमना-सामना सात मैचों में हुआ। जहीर ने स्ट्रॉस को 7 बार ही अपना शिकार बनाया। दोनों ने ज्यादा मैच एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेले, इसलिए जहीर स्ट्रॉस का शिकार ज्यादा बार नहीं कर पाए।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जहीर खान से खौफ खाते थे दुनिया भर के खब्बू बल्लेबाज
5 of 9
महेला जयवर्धने
- फोटो : getty
महेला जयवर्धने
श्रीलंकाई क्रिकेट की दीवार रहे महेला जयवर्धने इकलौते दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो जहीर के चहेते शिकारों में शुमार है। तकनीकी रूप से सक्षम इस खिलाड़ी को जहीर ने कई मौकों पर मात दी। जयवर्धने ने 54 मैचों में जहीर का सामना किया और 9 बार उनका शिकार बने।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जहीर खान से खौफ खाते थे दुनिया भर के खब्बू बल्लेबाज
6 of 9
मैथ्यू हेडन
- फोटो : getty
मैथ्यू हेडन
टेस्ट क्रिकेट की दिशा बदलने वाले खिलाड़ियों में से एक ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर मैथ्यू हेडन से कई गेंदबाज खौफ खाते हैं। मगर हेडन को जहीर खान का खौफ खूब सताता था। जहीर ने 29 मैचों में 10 बार हेडन को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
हैप्पी बर्थडे: जहीर खान से खौफ खाते थे दुनिया भर के खब्बू बल्लेबाज
7 of 9
सनथ जयसूर्या
- फोटो : getty
सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के कप्तान रहे सनथ जयसूर्या दुनिया के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। मगर बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज कभी भी जहीर का तोड़ नहीं खोज पाए। जहीर ने 36 मैचों में जयसूर्या के खिलाफ गेंदबाजी की, जिसमें से 10 बार वो उनका शिकार बने।
हैप्पी बर्थडे: जहीर खान से खौफ खाते थे दुनिया भर के खब्बू बल्लेबाज
8 of 9
कुमार संगाकारा
- फोटो : getty
कुमार संगाकारा
श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर और बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज कुमार संगाकारा भी जहीर के पसंदीदा शिकारों में से एक हैं। संगाकारा ने कई गेंदबाजों को टिकने नहीं दिया, मगर जहीर के आगे वो भी ज्यादा नहीं टिक पाए। 51 मैचों में संगाकारा जहीर का शिकार 11 बार बने।
हैप्पी बर्थडे: जहीर खान से खौफ खाते थे दुनिया भर के खब्बू बल्लेबाज
9 of 9
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : getty
ग्रीम स्मिथ
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ अपने दौर के सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। मगर वो कभी जहीर का तोड़ नहीं खोज पाए। जहीर स्मिथ के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। जहीर ने 25 मैचों में 13 बार स्मिथ को चलता किया।